फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Deception in love... the prisoner cut his neck from Kattan

अलीगढ़ : प्यार में धोखा... कट्टन से बंदी ने काटी गर्दन

Fri, 15 Apr 2022 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Deception in love... the prisoner cut his neck from Kattan
प्यार में धोखा मिलने और परिवार द्वारा जेल में मुलाकात न करने से आहत एक बंदी ने जेल में बृहस्पतिवार दोपहर कट्टन (सलाद काटने के लिए चम्मच से बनाया जाने वाला विशेष चाकू) से गर्दन काट ली। इस खबर पर आनन-फानन बंदी को पहले जिला अस्पताल और फिर जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
विज्ञापन

जहां शाम को उसकी हालत में सुधार हुआ। तब जाकर कारागार प्रशासन ने राहत की सांस ली। इधर, खास बात यह है कि इस खबर के मिलने के बाद भी देर शाम तक कोई परिजन उससे मिलने नहीं आया। वाकया इस तरह है कि मूल रूप से खरगुपुरा बरला के कुलदीप सिंह के गांधीपार्क इलाके की युवती से प्रेम संबंध हो गए थे।
विज्ञापन

पिछले दिनों वह युवती को घर से ले गया, जिसका मुकदमा युवती परिवार ने गांधीपार्क में दर्ज कराया। इसी मुकदमे में 2 अप्रैल को उसे जेल भेजा गया। उसे उम्मीद थी कि युवती से वह प्यार करता है। इसलिए उसके पक्ष में न्यायालय में बयान देगी और वह बाहर आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दोनों साथ रहेंगे। मगर सब कुछ युवक की मंशा के उलट हुआ। कारागार प्रशासन को बृहस्पतिवार दोपहर हुई इस घटना के बाद मिली जानकारी से पता चला कि कुलदीप जिस युवती से प्यार करता था और उससे जुड़े मुकदमे में जेल आया। उस युवती ने उसके खिलाफ बयान दिए हैं।
वह पहले भी किसी और संग इसी तरह घर से जा चुकी है। इस बात से वह बेहद आहत था। इसके अलावा कुलदीप के इस आरोप में जेल आने के बाद उसका परिवार भी उससे खफा था। समाज में बेइज्जती के चलते परिवार उससे मिलने तक नहीं आ रहा था। कुलदीप ने फोन कर मुलाकात करने तक की खबर दी।
मगर कोई नहीं आया और न युवती के बयान बदलने के बाद उसकी जमानत का प्रयास किया। इसी से कुलदीप कई दिन से आहत था। दोपहर में कुलदीप ने बैरक के शौचालय में जाकर कट्टन से खुद की गर्दन काट ली। जब वह खून से लथपथ चीखता हुआ बाहर निकला तो संगी बंदी दंग रह गए।

खबर पर तत्काल कारागार प्रशासन हरकत में आया। उसे जिला अस्पताल और फिर जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जेलर पीके सिंह के अनुसार बंदी की हालत में अब सुधार है। हालत खतरे से बाहर है। वहीं खबर देने पर परिवार से अभी तक कोई नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed