{"_id":"62c9c73d81fbf6541338dbad","slug":"aligarh-death-of-saharanpur-old-man-who-came-to-rto-office-city-office-news-ali29571045","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : आरटीओ कार्यालय में आए सहारनपुर के वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : आरटीओ कार्यालय में आए सहारनपुर के वृद्ध की मौत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
सहारनपुर के देवबंद से यहां आरटीओ कार्यालय में आए बुजुर्ग की शुक्रवार शाम मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है, जिसमें मौत का कारण हृदयाघात आया है।
बताया गया कि देवबंद के कायस्थबाड़ा के 58 वर्षीय अशोक कुमार गुप्ता आरटीओ एजेंट थे। वह शुक्रवार को किसी वाहन के कागज के संबंध में शुक्रवार को यहां आए। शाम पांच बजे आरटीओ परिसर में ही उनके सीने में दर्द हुआ और वे बेसुध होकर गिर गए। मौके पर लगी भीड़ ने पहचान न होने पर पुलिस बुला ली।
साथ ही उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कुछ देर में ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इधर, जेब में मिले कागजों से उनकी पहचान हुई और परिवार से संपर्क हुआ। इस सूचना पर देर रात परिजन यहां पहुंच गए और परिवार की सहमति पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण हृदयाघात आया है। परिजन शव को साथ ले गए।