फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh dandiya

ये दिल तुम्हारे प्यार का मारा है दोस्तों पर झूमे शहरवासी

Tue, 08 Oct 2019 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Aligarh dandiya
उत्तर प्रदेश ब्रज औद्योगिक व्यापार मंडल द्वारा डांड़िया महोत्सव में भजन गाती सिंगर। - फोटो : CITY OFFICE
उत्तर प्रदेश ब्रज औद्योगिक व्यापार मंडल के तत्वावधान में जीटी रोड स्थित टाइगर लॉक में डांडिया रास का आयोजन किया गया। इसमें गीत, संगीत एवं नृत्य की त्रिवेणी में दर्शक देर रात तक डुबकी लगाते रहे।
विज्ञापन

बॉलीवुड सिंगर अंबिका गोयल एवं रिवाइका ने भक्ति गीत से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके बाद ‘ही शुभारंभ ओ शुभारंभ मंगल मै न आई सपनों की दहरी में दिल की बाजी रे शहनाई’ गीत प्रस्तुत किया। लोग संभलते तब तक ‘हमें तो लूट लिया मिलकर हुस्न वालों ने... और ये दिल तुम्हारे प्यार का मारा है दोस्तो...’ सुनाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। एक से बढ़कर एक गीत पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे। व्यापार मंडल के सदस्यों के परिजनों का उत्साह देखने लायक था। महिलाएं विशेष तौर पर राजस्थानी एवं गुजराती थीम के अनुरूप ड्रेस पहनकर आई थी। महिला, पुरुष एवं बच्चों के डांडिया खेलने के लिए अलग-अलग जगह निर्धारित थे। सुरक्षा के लिए प्राइवेट गार्ड लगाए गए थे।
विज्ञापन

इससे पूर्व व्यापार मंडल के तीसरे डांडिया रास का शुभारंभ पूर्व मंत्री एवं एमएलसी ठाकुर जयवीर सिंह, मंडलायुक्त अजयदीप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू, विधायक संजीव राजा एवं अनिल पाराशर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल सिक्ससंस ने कहा कि ऐसे आयोजन से एक-दूसरे के नजदीक आने का मौका मिलता है। समाज में एकता एवं भाईचारे का वातावरण बनता है। उमेश खन्ना, गणेश वार्ष्णेय, कन्हैयालाल गुप्ता, गिरीश शर्मा, राकेश शर्मा, प्रदीप वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं व्यापारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed