फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Cristmas news

ठंड रही बेअसर, क्रिसमस पर जमकर मना जश्न

Thu, 26 Dec 2019 01:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Aligarh Cristmas news
घंटाघर स्थित चर्च ऑफ असेंशन में चर्च सर्विस के दौरान फादर को पवित्र जल पिलाते फादर। - फोटो : CITY OFFICE
प्रभु यीशु के जन्म लेते ही मसीह समाज में क्रिसमस का जश्न शुरू हो गया, जो बुधवार की रात तक जारी रहा। इस बीच सर्द हवाएं भी श्रद्धालुओं की परीक्षा लेती रही। सुबह से ही कोहरा छाया रहा। लेकिन सुबह से ही गिरजाघरों में प्रार्थना सभाओं में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई थी। लोगों ने एक दूसरे को क्रिसमस की बधाइयां दीं। इस दौरान गिरजाघरों के बाहर मेले जैसा माहौल रहा। प्रार्थना सभा में मसीह समाज के साथ-साथ अन्य समाज के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पादरियों ने प्रभु यीशु के संदेश सुनाए और देश में शांति कायम रखने के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

बन्नादेवी स्थित सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च में फादर एसटी गिल और यूसुफ दास ने प्रार्थना सभा में कहा कि शांति के राजकुमार का नाम प्रभु यीशु है। प्रभु यीशु ने कहा है कि हम सभी को आपसी प्रेमभाव के साथ रहना चाहिए। संत फिदेलिस चर्च में फादर सन्नी कोटूर, फादर जॉन डिकोना, फादर स्टैनी, फादर जूड, फादर सुरेश, फादर जोश अकरा ने देश में अमन और शांति के लिए प्रार्थना की। फादर सन्नी कोटूर ने कहा कि आजकल देश के हालात पर प्रभु यीशु की शिक्षा काफी महत्व रखती है।
विज्ञापन

घंटाघर स्थित चर्च ऑफ असेंसन में फादर हैरल्ड अमिताभ व पास्टर रविकांत क्रिस्टोफर व शिशियापाड़ा स्थित सिटी क्राइस्ट मेथोडिस्ट चर्च में फादर जोनाथन लाल ने विशेष आराधना की। इसके बाद युवा, बड़े और बच्चों ने मेले का आनंद लिया। सबसे बड़ा मेला बन्नादेवी चर्च पर लगा। यहां पर मिक्की माउस और झूलों पर खासी भीड़ रही। जबकि घंटाघर स्थित चर्च में भी गुब्बारे, चाट पकोड़े की दुकानें लगीं। युवाओं ने एक दूसरे को त्योहार की बधाई देकर मेले का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं में सेल्फी लेने की रही होड़
गिरजाघरों में युवाओं की भीड़ रही। इस दौरान उन्होंने खूब सेल्फी खींची। यह सेल्फी क्रिसमस ट्री, हरियाली, गिरजाघर, पूजा घर पर खींची गईं। इतना ही नहीं, कई गिरजाघरों में तो सेल्फी के लिए लाइनें भी लगवाई गईं। लोगों ने इन फोटो को सोशल साइट्स पर अपलोड भी की गईं।
पुलिस की निगरानी में रहे गिरजाघर
बड़े दिन पर गिरजाघरों में पुलिसकर्मी तैनात किए गए। यह पुलिसकर्मी भीड़भाड़ में शांति कायम करने तथा अराजक तत्वों से निपटने के लिए दिनभर ड्यूटी देते रहे। हालांकि, ठंड के चलते कई पुलिसकर्मी अलाव पर हाथ तापते भी दिखे।
कॉलोनियों में कैंप फायर कर मना जश्न
गुरुवार को गिरजाघरों के अलावा क्रिसमस डे का जश्न मसीह समाज की कॉलोनियों, घरों और जीवीएम मॉल पर भी मनाया गया। जीवीएम मॉल पर युवाओं ने जहां फिल्म देखी, वहीं बच्चों ने गाड़ी, झूले का आनंद लिया। लोगों ने कॉलोनियों में कैंप फायर कर जश्न मनाया। घरों में बधाई देने पहुंच रहे दोस्त, रिश्तेदारों को केक खिलाकर क्रिसमस को सेलीब्रेट किया।

पादरियों ने मरीजों के लिए की दुआ
विभिन्न गिरजाघरों के पादरी गुरुवार दोपहर से लोगों के घर पहुंचते रहे। इस दौरान बीमार, बड़े बुजुर्ग के लिए दुआ कर जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
डीएम-एसएसपी का किया धन्यवाद
सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च में मसीह समाज के सबसे बड़े त्योहार पर विशेष इतंजाम करने के चलते डीएम चंद्रभूषण सिंह व एसएसपी आकाश कुलहरि का धन्यवाद किया गया।

संत फिदलिस चर्च में प्रभु यीशु के झांकी के साथ सेल्फी लेती युवतियां।

संत फिदलिस चर्च में प्रभु यीशु के झांकी के साथ सेल्फी लेती युवतियां।- फोटो : CITY OFFICE

घंटाघर स्थित चर्च ऑफ असेंशन में छोटा सेंटाक्लॉज बच्चो को टॉफी देते हुए।

घंटाघर स्थित चर्च ऑफ असेंशन में छोटा सेंटाक्लॉज बच्चो को टॉफी देते हुए।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed