{"_id":"5f67ba708ebc3ee2fd00bcb1","slug":"aligarh-crime-jatori-news-ali2443197121","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश में युवक की हत्या
विज्ञापन
अंकुश का फाइल फोटो।
- फोटो : JATORI
टप्पल थानाक्षेत्र के गांव बुढ़ाका में शनिवार देर शाम रंजिश के चलते एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक के पिता दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। उन्होंने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
म़तक के पिता विनोद कुमार ने बताया वह दिल्ली पुलिस ने हेड कांस्टेबल हैं। गांव के वेदपाल पुत्र सोरन व जगबीर पुत्र सूरजमल से उनकी रंजिश चल रही है। उनके पुत्र अंकुश (21) को शनिवार देर शाम एक परिचित का फोन आया कि गांव के अटारी रास्ते पर मिलना है। अंकुश उससे मिलने चला गया। थोड़ी देर बाद अंकुश के दोस्त मोहन पुत्र देवेन्द्र के पास किसी का फोन आया कि अंकुश को मार दिया है। अब तेरी बारी है। इस पर मोहन ने पुलिस व अंकुश के परिजनों को सूचना दी। घटनास्थल पर अंकुश घायल अवस्था में पड़ा था। उसे उपचार के लिए जेवर स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विनोद कुमार ने बताया कि अंकुश के साथ मारपीट कर आरोपी उसे माइनर के पास फेंककर भाग गए। उन्होंने वेदपाल पुत्र सोरन, जगबीर पुत्र सूरजमल, रामवीर पुत्र मनवीर, कलवा पुत्र जगत, सबी पुत्र जगत, चिंकी पुत्र नागपाल, ऊधम पुत्र नागपाल, दिनेश पुत्र वेदपाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।