{"_id":"5fd3d4a18ebc3e3eb7608a18","slug":"aligarh-crime-city-office-news-ali2508986111","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लाख के लिए ससुरालवालों इतना पीटा कि बहू ने दम तोड़ दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच लाख के लिए ससुरालवालों इतना पीटा कि बहू ने दम तोड़ दिया
विज्ञापन
दहेज में पांच लाख रुपये के की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों की मारपीट से घायल महिला ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़
दिया। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है, लेकिन मामले में अभी तक तहरीर नहीं दी गई है।
क्वार्सी पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र के मौलाना आजाद नगर निवासी रजिया बेगम पत्नी खिजर मोहम्मद ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी हिना परवीन का निकाह करीब डेढ़ साल पहले खुर्जा बुलंदशहर के गांव अंगवाल निवासी फईम के साथ किया था। निकाह में मिले दहेज से हिना का शौहर फईम व उसके परिजन संतुष्ट नहीं थे। वह अतिरिक्त पांच लाख रुपये की मांग को लेकर हिना के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट करते थे। लगभग तीन महीने पहले हिना ने बेटी को जन्म दिया।
मां बनने के बिाद भी हिना के साथ बदसलूकी होती रही। बेटी का जन्म होने से ससुराल वाले आग बबूला हो गये। 22 नवंबर को रुपयों की मांग पूरी न होने पर हिना के साथ मारपीट कर ससुराल वाले उसे मायके में छोड़कर भाग गए। घायल हिना का शहर के ही एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। हालत बिगड़ने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया। मायके में उसकी मासूम बच्ची भी बिलख बिलख कर रो रही है।
एसएसआई चंचल सिरोही ने बताया कि मामले में अभी तक किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। इंस्पेक्टर छोटेलाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।