{"_id":"5fac42208ebc3e9bfb488784","slug":"aligarh-crime-city-office-news-ali248588172","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोधा में किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोधा में किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोधा थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि किशोरी को मंगलवार रात में आरोपी बहलाकर अपने घर ले गया और दुष्कर्म किया। किशोरी की मां ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
परिवार के अनुसार मंगलवार की रात किशोरी अपने परिवार के साथ टीवी देख रही थी। परिवार वाले सो गए। तभी आरोपी राहुल उनके घर में आया और बहलाकर छत के रास्ते अपने घर ले गया। वहां किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने बताया कि देर रात एक बजे के करीब परिवार वालों की आंख खुली तो बेटी लापता थी। इस पर बेटी की तलाश शुरू की। एक मकान से बेटी की आवाज आने पर उन्होंने उस घर में जैसे-तैसे प्रवेश किया तो बेटी वहां मौजूद मिली। आरोपी राहुल किशोरी से दुष्कर्म कर रहा था। बेटी ने पूरा वाकया बताया। परिवार वालों ने विरोध किया तो वह गालीगलौज करने के साथ ही धमकाने लगा। बुधवार को इस मामले में थाना पुलिस को तहरीर दी गई। थाना एसओ रामवकील के मुताबिक तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फिलहाल फरार है। उसकी तलाश जारी है।