फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh crime

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने दी जान, परिवार ने साधी चुप्पी

Mon, 18 May 2020 07:00 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
Aligarh crime
महानगर के क्वार्सी थाना क्षेत्र की गीता विहार कॉलोनी के एक युवक ने रविवार रात को संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर सोमवार सुबह पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, पूछताछ में परिवार वालों ने चुप्पी साध ली है। पुलिस मामले को गृह क्लेश से जोड़कर देख रही है।
विज्ञापन

किशनपाल (21) पुत्र भगवती एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। लॉकडाउन के चलते वह घर पर ही रह रहा था। परिवार में वह दो बहनों का सबसे छोटा भाई था। पुलिस को परिवारीजनों से मिली जानकारी के मुताबिक वह रविवार रात को अपने कमरे में खाना खाकर सोने चला गया था। सोमवार को देर सुबह तक भी उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिवार वालों में खलबली मच गई। दरवाजे को खुलवाने की कोशिश की। मगर, अंदर से कोई प्रतिक्रिया न आने पर परिवारीजनों ने दरवाजे को तोड़ दिया।
विज्ञापन

भीतर किशनपाल का शव पंखे से लटका हुआ था। परिवार ने तत्काल पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, परिवारीजनों से पूछताछ की गई तो वह शांत हो गए। इंस्पेक्टर क्वार्सी छोटेलाल के मुताबिक परिवार वाले आत्महत्या के संबंध में कोई भी जानकारी नहीं दे रहे हैं। मामला पारिवारिक कलह का लग रहा है। जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed