फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh crime

पुरानी रंजिश में पशु चिकित्सक की गोली मारकर हत्या

Wed, 18 Nov 2020 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Aligarh crime
लोधा थाना क्षेत्र में सोमवार की रात एक पशु चिकित्सक की गर्दन में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई ने पांच नामजद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। इन आरोपियों से पीड़ित परिवार की पहले से रंजिश चली आ रही है।
विज्ञापन

लोधा के गांव मूसेपुर के रहने वाले डॉ. बसंत कुमार (35) पुत्र स्व. राम प्रसाद पशु चिकित्सक थे। उनके भाई विनोद कुमार की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा गया है कि सोमवार की रात 8 बजे डॉ. बसंत के मोबाइल पर कॉल आई कि भैंस को प्रसव होना है। वह आ जाएं। इसके बाद डॉक्टर बसंत गांव सहरोही चले गए।
विज्ञापन

रात 11 बजे तक जब वह घर पर नहीं पहुंचे तो उनकी पत्नी राधा ने उनको फोन कर पूछा कि घर कितनी देर में आ रहे हैं। इस पर डॉ. बसंत ने थोड़ी ही देर में घर आने की बात कही। लेकिन मंगलवार सुबह तक वह घर नहीं पहुंचे। क्षेत्र में ही दूध का काम करने वाले संजय ने गांव के प्रधान देवेंद्र को बताया कि डॉ. बसंत का शव जिरौली डोर के पास खाद गोदाम के पास पड़ा हुआ है। उनकी गर्दन में गोली लगी हुई है। इसकी जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हत्याकांड में मृतक के भाई विनोद कुमार ने पुरानी रंजिश के आधार पर लोधा के रहने वाले प्रमोद कुमार पुत्र महावीर सिंह, रामबाबू पुत्र जगन, जॉनी पुत्र पप्पू, सानिया पुत्री मानी और रामप्रकाश पुत्र रामवीर सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशु चिकित्सक की हत्या के मामले में फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। इनकी पशु चिकित्सक के परिवार से पहले से रंजिश चली आ रही है।
-राम वकील, प्रभारी थाना लोधा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed