{"_id":"5e6be4448ebc3ea4ca1ec681","slug":"aligarh-crime-aligarh-news-ali2290141130","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सगे भाई कर रहे थे बहन का यौन उत्पीड़न, प्रिंसिपल से लगाई गुहार तो खुला मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सगे भाई कर रहे थे बहन का यौन उत्पीड़न, प्रिंसिपल से लगाई गुहार तो खुला मामला
Sat, 14 Mar 2020 01:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अलीगढ़ ब्यूरो
अलीगढ़ ब्यूरो
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म का मामला
- फोटो : AMAR UJALA
दो सगे भाई अपनी 12 साल की बहन का कई दिनों से यौन उत्पीड़न कर रहे थे। इससे तंग आकर बच्ची ने अपने स्कूल की प्रधानाध्यापिका से पूृरी बात बताते हुए मदद की गुहार लगाई। शुक्रवार को पीड़िता को लेकर प्रधानाध्यापिका पुलिस के पास गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दिल्ली में रहता है पिता
खैर की एक गांव में 12 साल की बालिका अपनी दादी और सगे दो भाइयों के साथ रहती है। 19 साल का बड़ा भाई किसी स्कूल की गाड़ी चलाता है, दूसरा भाई 11वीं में पढ़ता है, जिसकी उम्र 16 साल है। मां की मौत हो चुकी है। पिता सौतेली मां के साथ दिल्ली में रहता है। पीड़िता एक स्कूल में सातवीं में पढ़ रही है।
विज्ञापन
पिता-दादी से शिकायत की तो हुई पिटाई
गुरुवार को स्कूल में बालिका रो रही थी। जब उससे प्रधानाध्यापिका ने रोने का कारण पूछा तो उसने बताया कि उसके सगे भाई काफी दिनों से उससे गंदी हरकतें कर रहे हैं। जब इसकी शिकायत सौतेली मां से की तो पिता ने उसे पीटा और अपने साथ दिल्ली ले गए। वहां से आने के बाद फिर दोनों भाई उसके साथ गलत काम करने लगे। इस बार दादी से दोनों की शिकायत की तो उसे फिर से पीटा गया। इसके बाद प्रधानाध्यापिका ने छात्रा से नंबर लेकर सौतेली मां और पिता को सारी बात बताई। दोनों ने बालिका को एक-दो दिन में दिल्ली ले जाने की बात कही।
विज्ञापन
दादी ने किया स्कूल में हंगामा
शुक्रवार को छात्रा स्कूल गई। उसके कुछ देर बाद ही उसकी दादी भी वहां पहुंच गई। जब शिक्षिकाओं ने उनसे दोनों भाइयों की गंदी हरकत के बारे में चर्चा की तो वह आक्रोशित हो गई। पीड़िता की दादी आरोपों को झूठा बताते हुए स्कूल में हंगामा करने लगी। किशोरी को जान से मारने की धमकी भी दे डाली। प्रधानाध्यापिका ने पुलिस को सूचना दी। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को पूरी घटना बताते हुए तहरीर भी दी। पुलिस ने आरोपी भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस मामले में सीओ संजीव दीक्षित ने कहा कि मामले में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। बालिका को मेडिकल जांच के लिए के लिए भेजा गया है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।