फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh crime

रौली हीरा सिंह में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक को लगी गोली

Mon, 23 Nov 2020 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Aligarh crime
गोली लगने से घायल दिनेश। - फोटो : AKBARABAD
थाना क्षेत्र के गांव जिरौली हीरा सिंह में रविवार को बाइक टकराने को लेकर मोहल्ला अखाड़ा में दो पक्षों में मारपीट व पथराव के बाद गोली चल गई। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। तीन लोग ईंट पत्थर व लाठी डंडों से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

मोहल्ला नगला अखाड़ा निवासी बलवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि गांव के मजरा महारतपुर में रहने वाले रानू पुत्र रतनलाल का साला रवि कुमार पुत्र भीष्म सिंह निवासी ज्ञानपुर, हसायन अपनी बहन की ससुराल रहता है। रविवार सुबह सात बजे रवि बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था। इसी दौरान गांव के ही प्रभु उर्फ कमलेश पुत्र शेरपाल सिंह अपने घर के बाहर खड़े थे। बाइक उन दोनों से टकरा गई। इसी बात पर रवि व प्रभु के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को शांत करा दिया। कुछ देर बाद प्रभु का भतीजा अपने खेत पर जा रहा था। आरोप है कि रवि ने अपने बहनोई व अन्य परिजनों के साथ प्रभु के भतीजे को अपने घेर के सामने रोक लिया और मारपीट कर दी। जानकारी होने पर प्रभु के परिजन मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों जमकर लाठी डंडे व पथराव शुरू हो गया। तभी एक पक्ष के किसी व्यक्ति ने तमंचा से फायर कर दिया। गोली गली में खड़े दिनेश कुमार उर्फ छोटा पुत्र बलवीर सिंह के सिर में लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट में प्रभु, कन्हैया, नरेश, घायल हो गए। गोली लगने की सूचना पर थाना प्रभारी उमेश चंद्र शर्मा व पिलखना चौकी इंचार्ज राहुल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा। दिनेश को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। एसओ उमेश चंद्र शर्मा ने का कहना है कि बाइक टकराने को लेकर दोनो पक्षों में संघर्ष हुआ है। मामले में अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed