फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh crime

युवक को लगी गोली, दो लोगों पर मुकदमा

Mon, 11 May 2020 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Aligarh crime
गोली लगाने के बाद घायल बीरेंद्र को उपचार के लिए ले जाते परिजन। - फोटो : AKBARABAD
थाना क्षेत्र में गांव रायपुर मनीपुर के निकट रविवार की सुबह एक युवक गोली लग गई। जिससे वह घायल हो गया। परिजन घायल को लेकर थाने पहुंच गए। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है। घायल के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी गांव के दो लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़ित के परिजनों ने बताया कि गांव दभी निवासी बीरेंद्र कुमार पुत्र मुरारीलाल रविवार की सुबह अपने बड़े भाई सर्वेश कुमार खेतों पर खाना देने जा रहा था। इसी दौरान बीरेंद्र सुधीर पुत्र राधेश्याम खेत के पास पहुंचा। अचानक एक गोली आई और बीरेंद्र सिर में लग गई। वह जमीन पर गिर गया। बताया कि पड़ोसी गांव करहला के दो लोग घायल को मौके से उठाकर अकराबाद में किसी डाक्टर की दुकान पर ले गए। जहां से मल्लम पट्टी कराने के बाद बीरेंद्र को उसके घर भेज दिया। परिजनों के पूछने पर बीरेंद्र ने बताया कि उसके सिर में गाली लग गई हैं। यह लोग अकराबाद से दवा दिलाकर लाये हैं। सिर में गोली लगाने की बात सुनते ही परिजनों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

परिजन घायल को लेकर थाने पर पहुंच गये। जहां परिजनों ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी गांव के दो लोगों ने गोली मारकर बीरेंद्र को घायल कर दिया है। गोली लगने की बात पर पुलिस ने ततकाल घायल को उपचार के लिए अकराबाद सीएचसी भेजा। जहां से डाक्टरों ने घायल को जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया है। बीरेंद्र कुमार के भाई अमरीस पुत्र मुरारीलाल ने पड़ोसी गांव करहला के दो लोगों के खिलाफ गोली मारने की तहरीर थाने में दी है। एसओ सुनील कुमार ने बताया है कि तहरीर पर आरोपी गजेंद्र पुत्र तहसीलदार सिंह एवं भोला पुत्र गजेंद्र सिंह निवासी गांव करहला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed