फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Coronation in the department created a stir in the health department

अलीगढ़ : महकमे में कोरोना की आहट से स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Mon, 29 Jun 2020 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Coronation in the department created a stir in the health department
कोरोना वायरस। - फोटो : CITY OFFICE
कोरोना लगातार डरा रहा है। अब स्वास्थ्य विभाग के मंडल के सबसे बड़े अधिकारी और जिले के सबसे बड़े अधिकारी के दफ्तर में भी यह पहुंच गया है। रविवार देर शाम आई इस खबर ने स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा दिया है। वहीं जिले के अलग-अलग हिस्सों से कुल 17 मरीज आए हैं।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज व निजी लैब से देर रात आई रिपार्ट के अनुसार एडी हैल्थ का 59 वर्षीय ड्राइवर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया है। सीएमओ कार्यालय में तैनात 58 वर्षीय बाबू भी संक्रमित हैं। हरदुआगंज सेंट्रल बैंक के सामने के 59 वर्षीय व्यक्ति, नई बस्ती लोधीनगर छर्रा रफतपुर संजय गांधी कॉलोनी के 51 वर्षीय व्यक्ति, मंगल विहार कॉलोनी के 52 वर्षीय व्यक्ति, डोनीनगर के 74 वर्षीय बुजुर्ग, पुराना बाजार चंडौस का 30 वर्षीय युवक, रमेश विहार का 52 वर्षीय व्यक्ति, आदर्शनगर आवास विकास कॉलोनी सासनीगेट का 14 वर्षीय किशोर एवं 53 वर्षीय व्यक्ति, टप्पल का 31 वर्षीय युवक, रघुवीरपुरी की 31 वर्षीय महिला, पटवारी का नगला की 36 वर्षीय महिला, नौरंगाबाद का 48 वर्षीय व्यक्ति, भानपुर का 22 वर्षीय युवक, आईटीएम कॉलेज अस्थायी जेल में निरुद्ध 19 वर्षीय युवक एवं कटरा की 22 वर्षीय महिला भी संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

महामारी रोग विशेषज्ञ की एक साल की पुत्री भी संक्रमित
मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में तैनात महामारी रोग विशेषज्ञ की एक साल की पुत्री भी लखनऊ में कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है। बच्ची को लखनऊ से अलीगढ़ लाया जा रहा है। उसे महामारी रोग विशेषज्ञ के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में रखा जाएगा। महामारी रोग विशेषज्ञ की पत्नी एवं परिवार के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--कोरोना मीटर--
-469 अब तक मिले संक्रमित मरीज, इनमें कुछ मरीज बाहर मिले हैं
-26 मरीजों की अब तक हुई मौत, इनमें से दो गैर जिलों में मृत
-251 मरीज अब तक स्वस्थ होकर घर गए
-196 मरीज अभी सक्रिय हैं विभिन्न अस्पतालों में
--आज मिले मरीज--
1-59 वर्षीय पुरुष हरदुआगंज अपोजिट सेन्ट्रल बैंक सिद्ध।
2-51 वर्षीय पुरुष 119 नई बस्ती लोधी नगर छर्रा रफतपुर संजय गांधी कॉलोनी नियर शिव सागर हॉस्पिटल।
3-52 वर्षीय पुरुष 2 मंगल विहार कॉलोनी।
4-74 वर्षीय पुरुष डोरीनगर।
5-30 वर्षीय युवक पुराना बाजार चंडौस।
6-52 वर्षीय महिला रमेश विहार।
7-14 वर्षीय युवक आदर्श नगर आवास विकास कॉलोनी सासनीगेट।
8-53 वर्षीय पुरुष आदर्श नगर आवास विकास कॉलोनी सासनीगेट।
9-31 वर्षीय पुरुष टप्पल।
10-31 वर्षीय महिला पीपीसी रघुवीर पुरी।
11-36 वर्षीय महिला पटवारी नगला।
12-48 वर्षीय पुरुष नौरंगाबाद।
13-22 वर्षीय युवक भानपुर।
14- 19 वर्षीय युवक आईटीएम कॉलेज लोधा।
15- 59 वर्षीय पुरुष एडी ऑफिस।
16- 22 वर्षीय युवती कटरा।
17- 58 वर्षीय पुरुष सीएमओ ऑफिस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed