फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Controversy over black fair took place in Sarai Hakim late at night

अलीगढ़ : सराय हकीम में देर रात हुआ काली मेले को लेकर विवाद

Sat, 06 Nov 2021 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Controversy over black fair took place in Sarai Hakim late at night
गोवर्धन पूजा के अवसर पर प्रतिवर्ष सराय हकीम से मेला महाकाली संघ द्वारा निकाले जाने वाले काली मेले को लेकर शुक्रवार देर रात सराय हकीम में विवाद हो गया। यहां कुछ लोग सराय हकीम के अन्य गली-मोहल्ले और बाजारों में काली को ले जाना चाहते थे। जबकि काली के स्वरूप में सम्राट फर्नीचर के स्वामी नीरज वार्ष्णेय 12 घंटे से शहर के बाजारों में घूम रहे थे।
विज्ञापन

देर रात थकने पर वह मेला खत्म कर वापस चले गए थे। हालांकि भीड़भाड़ इकट्ठा होने पर पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझाबुझाकर मामले को शांत किया। बता दें कि सराय हकीम से प्रतिवर्ष मेला महाकाली संघ दीपों के उत्सव के मौके पर काली मेला निकालता हुआ आया है। भाजपा उपाध्यक्ष व मेला संयोजक संजय गोयल के संयोजन में इस मेले का शुभारंभ शुक्रवार सुबह 11 बजे के लगभग हुआ।
विज्ञापन

शहर विधायक संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर व भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत ने काली का खप्पर भरकर उद्घाटन किया। इसके बाद रघुवीर पुरी, सराय लवरिया, सराय हकीम, लक्ष्मीपुरी, बाजार सराय हकीम, अशोक नगर होते हुए सराय हकीम में इसका समापन हुआ, लेकिन इस दौरान सराय हकीम बाजार और गली-मोहल्ले के लोग पहुंचे कि मेला हमारे यहां निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात के 11 बजने और पुलिस की मौजूदगी के चलते मेले का समापन किया जा रहा था। इस दौरान लगातार 12 घंटे से काली के स्वरूप धारण किए सम्राट फर्नीचर के स्वामी नीरज वार्ष्णेय भी थक हारकर रवाना होने लगे। स्वरूप उतारते ही भीड़ हंगामा करने लगी कि काली मेला उनके यहां भी पहुंचना चाहिए।

ऐसे कैसे स्वरूप को उतार सकते हैं। यहां कई लोगों ने समझाया कि 12 घंटे से नीरज काली के स्वरूप में थक गया है। देर रात की अनुमति भी नहीं है। पुलिस भी कह रही है कि मेला बंद करो। आयोजकों के साथ पुलिसकर्मियों के समझाने मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed