फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Complete the land work of the defense corridor soon: Home Secretary

अलीगढ़: डिफेंस कॉरिडोर की जमीन का काम जल्द पूरा करें : गृह सचिव

Mon, 16 Nov 2020 11:21 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Complete the land work of the defense corridor soon: Home Secretary
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

अंडला में प्रस्तावित डिफेंस कॉरिडोर की भौगोलिक स्थितियों को बेहतर करने के लिए प्रस्तावित 15.90 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण पूरा करने का निर्देश जारी हो गया है। गृहसचिव एवं यूपीडा के प्रमुख कार्यपालक अधिकारी अवनीश अवस्थी ने इस संबंध में जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह को लिखित पत्र भेजा है।

जिसमें कहा गया है कि अंडला के पास राजस्व ग्राम हैवतपुर में 15.960 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण होना है। बीती 26 अक्तूबर को जिला प्रशासन ने इस संबंध में शासन से अनुमति मांग कर आगे की कार्रवाई का दिशा निर्देश जारी करने को कहा था। ये जमीन डिफेंस इंडस्ट्रीज कॉरिडोर के विस्तारीकरण के लिए खरीदी जा रही है। जिससे इस प्रोजेक्ट को बेहतर संरचना-आयाम दिया जाएगा। इस भूमि का अधिग्रहण किसानों की सहमति के साथ करने का प्रस्ताव है। जिसका शासन ने अनुमोदन कर दिया है। किसानों की सहमति से अब इस जमीन को क्रय किया जा सकेगा। शासन ने जिला प्रशासन को इस संबंध में आगे की कार्रवाई का आवश्यक निर्देश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

ऐसे तय हुआ है भूमि क्रय करना
1-उक्त भूमि अधिग्रहण के वास्ते दो प्रमुख समाचार पत्रों में विज्ञापन देकर दस दिन के अंदर आपत्ति मांगी जाएगी।
2-आपत्ति आने पर उनका नियमानुसार निराकरण कर सभी पक्षों को कानूनी कार्रवाई से संतुष्ट किया जाएगा।
3-जिला दर निर्धारण समिति जमीन का सर्किल रेट के अनुसार रेट तय कर मंडलायुक्त के अनुमोदन के लिए प्रेषित होगा।
4-मंडलायुक्त के अनुमोदन के बाद रेट यूपीडा को भेजा जाएगा। जिसके बाद शासन स्तर से रेट तय हो जाएगा।
5-इसके बाद भू स्वामियों से सहमति पत्र लेकर भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया को नियमानुसार पूरा किया जाएगा।
6-यूपीडा की ओर से नामित सदस्य ही जिला दर निर्धारण समिति का सदस्य होगा। जो रेट तय करने में भूमिका अदा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed