फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Commissioner inspects Defence Industrial Corridor

डिफेंस कॉरिडोर: अलीगढ़ मंडलायुक्त ने लिया जायजा, बोले-औद्योगिक विकास के लिए बिजली आपूर्ति करें बेहतर

Sat, 12 Sep 2026 11:06 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 12 Sep 2026 11:06 AM IST
सार

अलीगढ़ कमिश्नर ओपी आर्य ने डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्युत आपूर्ति की समीक्षा करते हुए आवश्यकतानुसार व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
Aligarh Commissioner inspects Defence Industrial Corridor
मंडलायुक्त ओपी आर्य। - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ मंडलायुक्त ओपी आर्य ने शुक्रवार को डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर परिसर का निरीक्षण कर वहां दी जा रहीं सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। औद्योगिक विकास के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और जल आपूर्ति बेहतर करने पर जोर दिया।

विज्ञापन


मंडलायुक्त ने कहा कि कॉरिडोर में स्थापित एवं प्रस्तावित औद्योगिक इकाइयों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि औद्योगिक गतिविधियों के संचालन में असुविधा न हो।
विज्ञापन


उन्होंने विद्युत आपूर्ति की समीक्षा करते हुए आवश्यकतानुसार व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था के लिए तयशुदा मानकों के अनुरूप प्रबंध करने के लिए कहा। जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं करने के लिए कहा। परिसर में सड़क, प्रकाश व्यवस्था, जल निकासी एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को भी बेहतर बनाने पर जोर दिया। मंडलायुक्त ने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता और उपयोगिता का विशेष ध्यान रखा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed