फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: CMO office becomes the arena of politics

अलीगढ़ : राजनीति का अखाड़ा बन गया सीएमओ दफ्तर

Mon, 06 Jul 2020 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: CMO office becomes the arena of politics
मुख्य चिकित्सा अधिकारी का दफ्तर राजनीति का अखाड़ा बन गया है। सारे फसाद के जड़ में मलाईदार पद हासिल करने की कोशिश है। यही कारण है कि पिछले दो साल से स्वास्थ्य विभाग अच्छे कामों के बजाय भ्रष्टाचार एवं बेईमानी के कारण ज्यादा चर्चा में रहा। कोविड-19 के दौर में भी कुछ लोग जन सेवा के बदले दूसरे को गिराने में ज्यादा दिलचस्पी ले रहे हैं।
विज्ञापन

दो दिन पहले सीडीओ अनुनय झा एवं एसीएम रंजीत सिंह की छापेमारी के बाद स्वास्थ्य विभाग सुर्खियों में है। लैपटॉप, डेंगू किट, कारतूस, नकदी एवं कंडोम आदि आपत्तिजनक कुछ सामान बरामद हुए थे। जिन तीन कर्मचारियों के कमरे से आपत्तिजनक सामान बरामद हुए थे, उनको कारण बताओ नोटिस दिया गया है। तीन दिन में जवाब देना है। तीनों कर्मचारियों का स्थानांतरण सीएमओ ऑफिस से बाहर कर दिया गया है। सोमवार को तीनों नई तैनाती स्थल पर ज्वाइन करेंगे। इस घटना के बाद एक बार फिर सेे घपले-घोटाले की नई-पुरानी फाइलों के पन्ने फड़फड़ाने लगे हैं। वहीं, कोरोना संक्रमित मरीजों की पूरी जिम्मेदारी सीएमओ दफ्तर पर ही है।
विज्ञापन

भरोसेमंद सूत्राें का कहना है कि सारे फसाद के जड़ में मलाईदार पद को हथियाने की ललक है। इसी के चक्कर में विभाग के लोग एक-दूसरे के खिलाफ अधिकारियों की कान भरते हैं। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी का कहना है कि हमारे पास जो संसाधन उपलब्ध है, उसी से काम चलाना है। हां, सावधानी रखनी पड़ेगी। सारे कार्यों पर बारीक नजर बनाए रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed