फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh CM will come on Tuesday will inaugurate 113 works including Harduaganj Power House foundation stone laying

अलीगढ़: मंगलवार को आएंगे सीएम, करेंगे हरदुआगंज पावर हाउस समेत 113 कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

Sun, 02 Jan 2022 09:46 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 02 Jan 2022 09:46 PM IST
सार

रविवार को मंडलायुक्त गौरव दयाल, अलीगढ़ रेंज के डीआईजी दीपक कुमार, डीएम सेल्वा कुमारी जे., सीडीओ अंकित खंडेलवाल ने कासिमपुर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक बदलाव के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Aligarh CM will come on Tuesday will inaugurate 113 works including Harduaganj Power House foundation stone laying
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को कासिमपुर पावर हाउस की 660 मेगावाट की नई यूनिट के उद्घाटन के साथ ही जिले में छोटे-बड़े 113 विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। सुबह 11:30 बजे नवाब सिंह चौहान ग्रामोदय इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। जिले के प्रभारी व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर पटेल मौजूद रहेंगे। सीएम का कार्यक्रम तय हो जाने के बाद प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

विज्ञापन


रविवार को मंडलायुक्त गौरव दयाल, अलीगढ़ रेंज के डीआईजी दीपक कुमार, डीएम सेल्वा कुमारी जे., सीडीओ अंकित खंडेलवाल ने कासिमपुर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक बदलाव के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम सिटी राकेश पटेल, नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार वर्मा, सीओ तृतीय श्वेताभ पांडे, सीजीएम कासिमपुर विद्युत तापीय परियोजना सुनील कुमार, एजीएम मयंक मांगलिक, पीडी डीआरडीए भालचंद्र त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अनिल शर्मा, डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा, एसडीएम कोल संजीव कुमार ओझा आदि भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

मंच के पीछे बनेगा हेलिपैड

मुख्यमंत्री के जारी कार्यक्रम के अनुसार वह सुबह 11:30 बजे हेलिकॉप्टर के जरिए कासिमपुर पावर हाउस पहुंचेंगे। नवाब सिंह चौहान इंटर कॉलेज में करीब 25 हजार लोगों के बैठने के लिए 56 गुणा 105 फुट का टेंट और 60 गुणा 26 फुट का मंच बनाया गया है। मंच के ठीक पीछे ही हेलिपैड बनाया गया है। कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करने के लिए जनसभा में बिना मास्क किसी को आने की अनुमति नहीं होगी। सभास्थल पर तीन एलईडी लगाई गई हैं।

पांच साल बाद होगा नई यूनिट का उद्घाटन

कासिमपुर पावर हाउस में नौ यूनिटों में से कई यूनिटें बंद चल रही हैं। करीब पांच साल से जापान की तोशीबा कंपनी नई यूनिट का निर्माण करा रही है। इस पर करीब छह हजार करोड़ रुपये का खर्च आया है। लंबे समय से इस यूनिट के शुरू होने की उम्मीद की जा रही थी। मुख्यमंत्री 660 मेगावाट की हरदुआगंज तापीय विस्तार योजना के साथ ही पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड के नौ पारेषण उपकेंद्रों के अलावा छोटे-बड़े 113 विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे।

2000 विद्यार्थियों को मिलेंगे टैबलेट व स्मार्ट फोन

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जिले के दो हजार विद्यार्थियों को टैबलेट व स्मार्ट फोन का वितरण करेंगे। सरकार ने युवाओं के तकनीकी सशक्तीकरण के लिए उन्हें टैबलेट व स्मार्ट फोन देने की घोषणा की है। इस क्रम में कलेक्ट्रेट के नए सभागार में वितरित होने वाले टैबलेट व स्मार्ट फोन की मैपिंग का काम रविवार को जारी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed