फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Clashes-firing between political domineering groups.. Pinka Thakur got shot

अलीगढ़: सियासी दबंग गुटों में झड़प-फायरिंग..पिंका ठाकुर को गोली लगी

Thu, 23 Dec 2021 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Clashes-firing between political domineering groups.. Pinka Thakur got shot
क्वार्सी स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार कराते गोली से घायल महेंद्र प्रताप सिंह उर्फ पिंका। संव? - फोटो : CITY OFFICE
जिले के दो पूर्व जिला पंचायत सदस्य भाजपा नेताओं में बुधवार सरेशाम बन्नादेवी क्षेत्र में जीटी रोड सुरक्षा विहार के मोड़ पर फायरिंग हो गई। इस दौरान पेट में गोली लगने से पूर्व जिपं सदस्य महेंद्र प्रताप उर्फ पिंका ठाकुर जख्मी हो गए, जबकि दूसरी ओर से पूर्व जिपं सदस्य नरेंद्र वर्मा के भाई राजीव के पैर में छर्रे लगे हैं।
विज्ञापन

जमीनी अदावत में हुई दोतरफा फायरिंग से इलाका गूंज उठा और मौके पर भगदड़ मच गई। आनन-फानन दोनों पक्ष अपने-अपने घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां से नाजुक हालत में पिंका ठाकुर को दिल्ली ले जाया गया है। वहीं नरेंद्र वर्मा व उनके भाजपा नेता पिता लालजी वर्मा को पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने में बैठा रखा है। दोनों ओर से तहरीरें दी गई हैं।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार वाकया शाम करीब 6:30 से सात बजे के मध्य बन्नादेवी क्षेत्र में जीटी रोड पर टाइगर लॉक फार्म्स के बराबर सुरक्षा विहार मोड़ स्थित मॉडल वाइन शॉप के बराबर का है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यहां सड़क सहारे खड़े होकर मूल रूप से पैराई गभाना हाल टाइगर लॉक स्थित अपार्टमेंट निवासी भाजपा नेता व पूर्व जिपं सदस्य पिंका ठाकुर और भरतरी निवासी भाजपा नेता लालजी वर्मा के बीच बातचीत हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान अचानक उनमें झगड़ा शुरू हो गया। आरोप है कि पहले पिंका की ओर से लालजी से हाथापाई की गई। इसी बीच खबर पर वहां लालजी के दो बेटे राजीव व पूर्व जिपं सदस्य भाजपा नेता नरेंद्र वर्मा पहुंच गए। उधर पिंका के गनर आदि भी आ गए और कुछ ही देर में वहां दोनों ओर से हाथापाई के बीच फायरिंग हो गई।
इस दौरान एक गोली राजीव की कनपटी के बराबर से निकली, दूसरा छर्रा लगने से उसका पैर जख्मी हो गया और पिंका के पेट में एक गोली जा धंसी। दोनों ओर से करीब आधा दर्जन राउंड फायरिंग के चलते वहां भगदड़ मच गई।
इधर, दोनों के जख्मी होने पर दोनों पक्षों के समर्थक आनन-फानन दोनों को अलग-अलग अस्पताल ले गए। पिंका को क्वार्सी के ट्रामा सेंटर लाया गया। इसी बीच खबर पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। वहीं लालजी पक्ष प्राथमिक उपचार के बाद खुद थाने पहुंच गया।
इधर, दोनों भाजपाई पक्षों में गोली चलने व लगने की खबर कुछ ही देर में जिले में फैल गई। तमाम पिंका समर्थक भाजपा नेता, करीबी ट्रामा सेंटर पहुंच गए, जबकि लालजी समर्थक उनके पास बन्नादेवी पहुंच गए। डॉक्टरों के अनुसार पिंका के गोली पेट के रास्ते स्पाइनल कॉड में फंसी है, जिससे हालत नाजुक है।
मगर खतरे से बाहर है। उसका ऑपरेशन होना है। इसके चलते देर शाम पिंका को यहां से दिल्ली मेदांता अस्पताल ले जाया गया। वहीं राजीव का पुलिस ने जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया। इस मामले में एक तरफ से पिंका के बड़े भाई की ओर से लालजी, उसके बेटों व अन्य अज्ञात को आरोपी बनाकर तहरीर दी गई है।
जबकि दूसरे पक्ष से लालजी की ओर से पिंका आदि के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने लालजी व नरेंद्र को पूछताछ के लिए बैठा रखा है। वहीं एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत की अगुवाई में पुलिस टीमें सीसीटीवी खंगालने में जुटी हैं। अब तक की जांच में भांकरी की एक जमीन में से रास्ते के विवाद में यह घटना होने की बात सामने आ रही है।

-दो पक्षों में हुई फायरिंग की घटना की जांच एसपी सिटी की अगुवाई में कराई जा रही है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होगी। दोनों तहरीरों पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। जो तथ्य आएंगे, उस पर कार्रवाई होगी।
-कलानिधि नैथानी, एसएसपी

गोली से घायल महेंद्र प्रताप सिंह उर्फ पिंका के परिजनों से पूछताछ करते सीओ स्वेताभ पांडे। संवाद

गोली से घायल महेंद्र प्रताप सिंह उर्फ पिंका के परिजनों से पूछताछ करते सीओ स्वेताभ पांडे। संवाद- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed