{"_id":"61c398c839e71b1f7860fce5","slug":"aligarh-clashes-between-principal-and-abvp-workers-in-ds-college-city-office-news-ali281263156","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: डीएस कॉलेज में प्राचार्य व एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: डीएस कॉलेज में प्राचार्य व एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक
विज्ञापन
डीएस कॉलेज में प्राचार्य से नोकझोंक करते प्रदेश मंत्री बलदेव चौधरी सीटू, जय यादव। संवाद
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएस कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने प्राचार्य कक्ष में कॉलेज प्रशासन मुर्दाबाद और प्राचार्य हाय-हाय के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं और प्राचार्य में नोकझोंक हुई। परिषद के कार्यकर्ताओं ने परिसर से लेकर प्राचार्य कक्ष में हंगामा काटा। इस संबंध में प्राचार्य डॉ. राजकुमार वर्मा ने बताया कि जल्द ही प्रवेश समिति की बैठक में इस समस्या का समाधान कराएंगे।
बुधवार को परिषद के सैकड़ों कार्यकर्ता प्रदेश मंत्री बलदेव चौधरी सीटू, एग्री विजन के प्रांत प्रमुख जय यादव के नेतृत्व में प्रवेश प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगा कॉलेज परिसर में धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने खूब नारेबाजी। इस दौरान प्राचार्य भी मौके पर आ गए है। उनसे कार्यकर्ताओं ने प्रवेश में धांधली होने की शिकायतें की।
इसके बाद कार्यकर्ताओं का समूह प्राचार्य कक्ष पहुंच गया, जहां खूब नारेबाजी की। कॉलेज प्रशासन मुर्दाबाद और कॉलेज प्रशासन-प्राचार्य हाय-हाय के नारे लगाए। जय यादव ने कहा कि डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के निर्देश पर सत्र-2021-22 में स्नातक पाठ्यक्रम में 33 प्रतिशत की वृद्धि की गई थी, लेकिन कॉलेज में उन सीटों की सापेक्ष प्रवेश प्रक्रिया नहीं की गई।
विज्ञापन
आरक्षण की भी अनदेखी की गई। इससे सैकड़ों अनुसूचित जाति व पिछड़ी जाति के छात्र-छात्राएं प्रवेश से वंचित रह गए। बलदेव चौधरी सीटू ने कहा कि पूर्व में जो प्रवेश हुए हैं, उनकी सूची मेरिट सहित नोटिस बोर्ड व वेबसाइट पर अपलोड नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
इस अवसर पर प्रांत सह छात्रा प्रमुख शिवानी पचौरी, विभाग संयोजक तनिष्क प्रताप सिंह, विभाग संगठन मंत्री अतुल भारद्वाज, करन आर्य, महानगर मंत्री अंकुर शर्मा, महानगर सहमंत्री सागर मौर्य, जतिन वार्ष्णेय, महानगर विस्तारक आकाश राठौर, चारू, अंजलि, आरोही, निखिल, गौरव, उमेश, सचिन, शिवांगी चौधरी, पूनम, ज्योति सारस्वत आदि मौजूद रहे।