{"_id":"629ba91c90bbe7796b2ec746","slug":"aligarh-civil-services-pre-exam-today-at-32-centers-city-office-news-ali293149470","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : 32 केंद्रों पर सिविल सर्विसेज प्री की परीक्षा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : 32 केंद्रों पर सिविल सर्विसेज प्री की परीक्षा आज
विज्ञापन
लोक सेवा संघ आयोग के निर्देशन में रविवार को जिले के 32 केंद्रों पर सिविल सर्विसेज प्री की परीक्षा होगी। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में 13634 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के नोडल अधिकारी व एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि जिले में परीक्षा के लिए 32 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
परीक्षा की सुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्थानीय निरीक्षण अधिकारी के अलावा 11 मजिस्ट्रेट के साथ ही पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रथम पाली सुबह 09:30 बजे से 11:30 बजे तक एवं द्वितीय पाली अपराह्न 02:30 बजे से सायं 04:30 बजे तक होगी।
उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान कोई भी परीक्षार्थी किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस या अन्य कोई उपकरण लेकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करेगा। उन्होंने बताया कि बस अड्डे व रेलवे स्टेशन पर परीक्षार्थियों के आवागमन के मद्देनजर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है।