फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Civil Bar Association Election result

अलीगढ़ सिविल बार एसोसिएशन चुनाव: पंकज गुप्ता अध्यक्ष, रत्नेश चंद्रा जैरो महासचिव, पुष्पा देवी बनीं कोषाध्यक्ष

Sun, 20 Sep 2026 11:57 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 20 Sep 2026 11:57 AM IST
सार

अलीगढ़ सिविल कोर्ट में शनिवार को दि सिविल बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव 2026-27 संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य चुनाव अधिकारी अशोक कुमार सिंह की देखरेख में 267 में से 244 अधिवक्ताओं ने मतदान किया।

विज्ञापन
Aligarh Civil Bar Association Election result
नवनियुक्त पदाधिकारी - फोटो : स्वयं

विस्तार

अलीगढ़ दि सिविल बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव 2026-27 शनिवार को सिविल कोर्ट स्थित सिविल बार कक्ष में संपन्न हो गया। अध्यक्ष पद पर पंकज गुप्ता ने 156 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंद्वी राम सिंह को पराजित किया। राम सिंह को 86 मत मिले। चुनाव में कुल 267 में से 244 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 

विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी अशोक कुमार सिंह तथा सहायक निर्वाचन अधिकारियों मो. तारिक और विनय कुमार शर्मा की देखरेख में मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया हुई। महासचिव पद पर रत्नेश चन्द्रा जैरो को 148 मत मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी रामकिशन सिंह तोमर को 95 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रेमपाल सिंह ने 153 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी अजयवीर सिंह को 85 मत मिले। 
विज्ञापन


संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर अमन पांडेय 178 मत प्राप्त कर विजयी रहे, जबकि सुनीता कौशिक को 60 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर पुष्पा देवी शर्मा ने 180 मत प्राप्त कर शानदार जीत दर्ज की। उनकी प्रतिद्वंद्वी अलका तोमर को 60 मत मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed