{"_id":"67fc98ddcb9134b10b03985f","slug":"aligarh-city-route-arrangement-on-ambedkar-jayanti-2025-04-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Jayanti: शहर में निकलेंगी शोभायात्रा, होंगे कार्यक्रम, बदली रहेगी यातायात व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Jayanti: शहर में निकलेंगी शोभायात्रा, होंगे कार्यक्रम, बदली रहेगी यातायात व्यवस्था
Mon, 14 Apr 2025 10:41 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 14 Apr 2025 10:41 AM IST
सार
आंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा कठपुला, रसलगंज चौराहा, सराय हकीम, बारहद्वारी, पत्थर बाजार, मीरूमल की प्याऊ चौराहा, मामू भान्जा, आगरा रोड से बजरिया, दुबे का पड़ाव चौराहा होते हुये शिवा पेट्रोल पम्प के सामने अम्बेडकर धर्मशाला पर पहुंचकर सम्पन्न होगी।
विज्ञापन
बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर
- फोटो : संवाद
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर शहर में 14 अप्रैल को शोभायात्रा एवं कार्यक्रम आयोजित होंगे। एसपी ट्रैफिक मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि थाना सिविल लाइन क्षेत्र में घंटाघर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में सुबह आठ बजे उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसको लेकर यातायात व्यवस्था बदली रहेगी।
विज्ञापन
जन्मोत्सव समिति की देखरेख में समय शाम चार बजे से देर रात्रि तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा कठपुला, रसलगंज चौराहा, सराय हकीम, बारहद्वारी, पत्थर बाजार, मीरूमल की प्याऊ चौराहा, मामू भान्जा, आगरा रोड से बजरिया, दुबे का पड़ाव चौराहा होते हुये शिवा पेट्रोल पम्प के सामने अम्बेडकर धर्मशाला पर पहुंचकर सम्पन्न होगी। इस दौरान शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा और वे बाईपास से गंतव्य को रवाना होंगे। केवल एंबुलेंस व आपातकालीन वाहनों के आवागमन पर छूट रहेगी।
विज्ञापन
नो-ट्रैफिक जोन
शोभायात्रा के जिला चिकित्सालय मलखान सिंह रोड से गुजरते समय रसलगंज से बारहद्वारी तक।
Trending Videos
वाह्य डायवर्जन दोपहर 2 बजे से शोभायात्रा की समाप्ति तक
- बोनेर तिराहा, ओजोन सिटी कट की तरफ से शहर की ओर आने वाले भारी वाहन, महानगर बस सेवा, प्राईवेट बस एवं कॉमर्शियल वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे। यह वाहन बोनेर तिराहा,ओजोन सिटी कट धनीपुर से डायवर्ट होकर जाएंगे।
- सारसोल चौराहा की तरफ से शहर की ओर आने वाले भारी वाहन, रोडबेज बस, महानगर बस सेवा, प्राईवेट बस एवं कॉमर्शियल वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे। यह वाहन सारसौल चौराहा से डायवर्ट होकर जाएंगे।
- अतरौली,रामघाट रोड की तरफ से शहर की ओर आने वाले वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन, रोडबेज बस, महानगर बस सेवा, प्राईवेट बस एवं कॉमर्शियल वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे। यह वाहन बिजडम गन्दा नाला कट,क्वार्सी चौराहा से डायवर्ट होकर जाएंगे।
- मथुरा की तरफ से सासनीगेट होकर शहर की ओर आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन, ,महानगर बस सेवा, प्राईवेट बस एवं कॉमर्शियल वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे। यह वाहन मथुरा रोड मथुरा पुल के नीचे से डायवर्ट होकर नये बाईपास होकर जाएंगे।
- आगरा की तरफ से सासनीगेट शहर की ओर आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन,रोडबेज बस,महानगर बस सेवा, प्राईवेट बस एवं कॉमर्शियल वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे। यह वाहन आगरा रोड आगरा पुल के नीचे से डायवर्ट होकर नयें बाईपास से होकर जाएंगे।
विज्ञापन
आन्तरिक डायवर्जन दोपहर 3 बजे से शोभायात्रा समाप्ति तक
- तहसील तिराहा,मसूदाबाद चौराहे से रसलगंज की तरफ जाने वाले हल्के वाहनों (चार पहिया वाहन, ऑटो,टैम्पो,ई रिक्शा आदि) को तहसील तिराहा,मसूदाबाद चौराहे से डायवर्ट किया जायेगा।
- शोभायात्रा के प्रारम्भ होने के समय रसलगंज चौराहे से कठपुला,सुभाष चौक की ओर तथा सुभाष चौक से कठपुला,रसंलगज की ओर आने जाने वाले हल्के वाहन (चार पहिया वाहन, ऑटो,टैम्पो,ई रिक्शा आदि)प्रतिबन्धित रहेंगे।
- शोभायात्रा सराय हकीम पहुंचने पर रसलगंज से बारहद्वारी की ओर व बारहद्वारी से रसलगंज की ओर जाने वाले हल्के वाहन (चार पहिया वाहन, ऑटो,टैम्पो,ई रिक्शा आदि) प्रतिबन्धित रहेगें।
- मामूभांजा व मीरूमल से बारहद्वारी की ओर आने वाले हल्के वाहन (चार पहिया वाहन, ऑटो,टैम्पो,ई रिक्शा आदि) शोभायात्रा के दौरान प्रतिबन्धित रहेगे।
- शोभायात्रा के दुवेपडाव पहुचने पर रामघाट रोड गान्धीआई से तथा मदारगेट मानिकचौक की ओर से हल्के वाहन (चार पहिया वाहन, ऑटो,टैम्पो,ई रिक्शा आदि) दुवेपडाव चौराहे की तरफ प्रतिबन्धित रहेंगे।
- शोभायात्रा के दुबे पड़ाव चौराहे पर पहुँचने पर एटाचुंगी चौरहे की तरफ से कम्पनीबाग चौराहा की तरफ आने वाले हल्के वाहनों (चार पहिया वाहन, ऑटो,टैम्पो,ई रिक्शा आदि) को छर्रा पुल नौरंगाबाद(डीएवी कन्या इन्टर कॉलेज) पुल के नीचे से रेलवे स्टेशन की तरफ डायवर्ट किया जायेगा।