फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh City Magistrate reached office on bicycle

Aligarh News: सिटी मजिस्ट्रेट साइकिल से पहुंचे ऑफिस, इधर-उधर चलते दिखे पुलिसकर्मी

Sat, 16 May 2026 12:55 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 16 May 2026 12:55 PM IST
सार

अलीगढ़ डीएम अविनाश कुमार के निर्देशों के अनुरूप 16 मई को सिटी मजिस्ट्रेट अतुल गुप्ता साइकिल से कलक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। दो अन्य साइकिल पर पुलिसकर्मी भी साथ में चलते दिखे।

विज्ञापन
Aligarh City Magistrate reached office on bicycle
साइकिल से ऑफिस जाते सिटी मजिस्ट्रेट अतुल गुप्ता - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ के ईंधन संरक्षण की अपील का असर जनप्रतिनिधियों, यूनिवर्सिटी वीसी-रजिस्ट्रार के बाद प्रशासनिक अधिकारियों पर भी दिखना शुरू हो गया है। अलीगढ़ के सिटी मजिस्ट्रेट साइकिल से अपने ऑफिस पहुंचे। 

विज्ञापन


अलीगढ़ डीएम अविनाश कुमार के निर्देशों के अनुरूप 16 मई को सिटी मजिस्ट्रेट अतुल गुप्ता साइकिल से कलक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। दो अन्य साइकिल पर पुलिसकर्मी भी साथ में चलते दिखे। डीएम की प्रेरणा से अधिकारी न केवल कार पूलिंग व्यवस्था अपना रहे हैं, बल्कि वैकल्पिक एवं पर्यावरण अनुकूल परिवहन साधनों के उपयोग के प्रति भी सकारात्मक संदेश दे रहे हैं।
विज्ञापन


विधायक बाइक से और सांसद चले बस में
अलीगढ़ में कोल के विधायक अनिल पाराशर अपने आवास से कार्यालय तक अपने गनर को पीछे बैठा कर बाइक से पहुंचे। वहीं हाथरस के सांसद अनूप प्रधान रोडवेज बस से अलीगढ़ से हाथरस पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीसी-रजिस्ट्रार पैदल पहुंचे कार्यालय
पीएम मोदी की ईंधन संरक्षण की अपील के बाद राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो एनबी सिंह व रजिस्ट्रार प्रबुद्ध सिंह अपने आवास से कार्यालय तक पैदल गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed