फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh city is filled with illegal hoardings and banners

Aligarh: अवैध होर्डिंग-बैनर से पटा शहर, बिगड़ रही स्मार्ट सिटी की सूरत, नगर निगम को लग रहा लाखों का चूना

Tue, 29 Apr 2025 06:29 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 29 Apr 2025 06:29 PM IST
सार

अलीगढ़ नगर निगम के कर्मचारियों की मिली भगत से इनके अलावा शहर रामघाट रोड, मैरिस रोड, दोधपुर रोड, मेडिकल रोड, नौरंगीलाल रोड, एटा चुंगी रोड, कमालपुर बाईपास, क्वार्सी बाईपास, क्वार्सी, शाहजमाल आदि क्षेत्रों में होर्डिंग-बैनर लगे नजर आ रहे है।

विज्ञापन
Aligarh city is filled with illegal hoardings and banners
नौरंगाबाद जीटी रोड पर लगा होर्डिंग - फोटो : संवाद

विस्तार

पूरा अलीगढ़ शहर अवैध होर्डिंग से पटा पड़ा है। इससे शहर की सुंदरता तो बिगड़ ही रही है नगर निगम को हर साल लाखों रुपये का चूना लग रहा है। बावजूद इसके अधिकारी अवैध होर्डिंग लगाने वाले लोगों और प्रिंटिंग प्रेसों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करते हैं।

विज्ञापन


महानगर में कहीं पर भी प्रचार-प्रसार का बैनर-होर्डिंग लगाने के लिए नगर निगम से अनुमति लेनी होती है। इसके लिए नगर निगम द्वारा प्रतिवर्ष ठेका उठाया जाता है। इसके साथ ही नगर निगम को प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से राजस्व का लाभ मिलता है। मौजूदा वित्तीय वर्ष में नगर निगम ने ठेका उठाया है। इसके तहत 135 यूनिपोल और 18 एलईडी पर की प्रचार-प्रसार किया जा सकता है। इसी के माध्यम से नेता, व्यवसायी, प्रतिष्ठान अपना प्रचार-प्रसार कर सकते हैं। 
विज्ञापन


मगर नगर निगम के कर्मचारियों की मिली भगत से इनके अलावा शहर रामघाट रोड, मैरिस रोड, दोधपुर रोड, मेडिकल रोड, नौरंगीलाल रोड, एटा चुंगी रोड, कमालपुर बाईपास, क्वार्सी बाईपास, क्वार्सी, शाहजमाल आदि क्षेत्रों में होर्डिंग-बैनर लगे नजर आ रहे है। आलम यह है कि लोगों ने लोहे के पाइप और बांस-बल्लियों तक को सड़क पर लगाकर बैनर, पोस्टर और होर्डिंग्स लगा दिए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई स्थानों पर बिना नगर निगम की अनुमति के गेट भी बना दिए गए हैं। इससे नगर निगम को राजस्व का नुकसान हो रहा है। वहीं यह लापरवाही कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। आश्चर्य की बात तो यह है कि नगर निगम के अधिकारी शहर में ही घूम कर सबकुछ देखते है, मगर इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करते हैं। जिसके कारण इनके हौसले बुंलद हैं।

अवैध होर्डिंग के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। सभी चारों जोन में टीम लगाई गईं हैं। अवैध होर्डिंग उतार कर उनके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है।-वीर सिंह, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed