फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh News Case filed for black marketing of ration rice

Aligarh: अवैथ तरीके से खुर्जा ले जाया जा रहा 25 क्विंटल चावल पकड़ा, मुकदमा दर्ज

Sat, 20 Aug 2022 12:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 20 Aug 2022 12:00 AM IST
सार

महेंद्र नगर से एक मेटाडोर जिसमें 25 क्विंटल राशन का चावल कालाबाजारी कर खुर्जा ले जाया जा रहा था। इसका न कोई गेट पास था और न ही चावल से जुड़े कोई वैद्य दस्तावेज ही पास थे।

विज्ञापन
Aligarh News Case filed for black marketing of ration rice
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जिले में राशन के चावल की कालाबाजारी पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में महेंद्र नगर से राशन का 25 क्विंटल चावल मेटाडोर से खुर्जा ले जाते समय आपूर्ति विभाग की टीम ने पकड़ लिया। इस मामले में गांधीपार्क थाने में चावल एवं मेटाडोर स्वामी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


पूर्ति निरीक्षक पारुल शर्मा की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में आरोप है कि महेंद्र नगर से एक मेटाडोर जिसमें 25 क्विंटल राशन का चावल कालाबाजारी कर खुर्जा ले जाया जा रहा था। इसका न कोई गेट पास था और न ही चावल से जुड़े कोई वैद्य दस्तावेज ही पास थे।
विज्ञापन


इस मामले में मेटाडोर स्वामी मुराली लाल अग्रवाल एवं चावल स्वामी विष्णु अग्रवाल निवासी गांधी नगर के खिलाफ डीएम के आदेश पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुुकदमा दर्ज कराया गयाो है। राशन के चावल को मेटाडोर समेत जब्त कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed