फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Car riders run over police car

अलीगढ़ : टक्कर मारकर भाग रहे कार सवारों पुलिस पर चढ़ाई कार

Sun, 23 Aug 2020 01:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Car riders run over police car
अब्दुल्ला कॉलेज के पास दुर्घटना में घायल सिपाही पॉलिस तोमर। - फोटो : CITY OFFICE
महानगर के सिविल लाइंस इलाके के अब्दुल्ला कालेज के सामने एक स्विफ्ट कार में टक्कर मारकर भाग रहे कार सवारों ने घेराबंदी के दौरान पुलिस पर ही कार चढ़ा दी। घटना में सिविल लाइंस इंस्पेक्टर प्रमेंद्र कुमार व सिपाही पॉलिश तोमर घायल हो गए हेै। सिपाही को सिर में गंभीर चोट लगी है। उसे वरुण ट्रामा में भर्ती कराया गया है। इधर, कार सवार तीन युवकों को कार सहित घेराबंदी करके पुलिस ने सेंटर प्वाइंट चौराहा पर दबोच लिया। तीनों को हिरासत में लेकर देर रात तक पूछताछ जारी रही।
विज्ञापन

वाकये के मुताबिक अब्दुल्ला कालेज के पास थाना सिविल लाइंस की टीम लॉकडाउन के दौरान शाम करीब 7.30 बजे वाहन चेकिंग कर रही थी। साथ में सिविल लाइंस इंस्पेक्टर प्रमेंद्र कुमार भी थे। एक मारुति सियाज कार मैरिस रोड की ओर से अब्दुल्ला की ओर तेज रफ्तार में जा रही थी। इसने कालेज के सामने सफेद रंग की स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर मार दी और वहां से कार भगाने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो सियाज सवारों ने पुलिस पर ही कार चढ़ा दी। घटना में सिपाही पॉलिश तोमर को सिर में गंभीर चोट लगी है। इसके साथ ही सिविल लाइंस इंस्पेक्टर भी घायल हो गए। अन्य पुलिस टीम ने इधर-उधर होकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

बाद में धर्मपुर कोर्टयार्ड के सामने पुलिस ने सियाज कार को ओवर टेक किया तो कार सवारों ने पुलिस की कार में टक्कर मार दी और सेंटर प्वाइंट की ओर कार दौड़ा दी। सेंटर प्वाइंट पर पुलिस की दूसरी टीम ने घेराबंदी करके कार सवारों को रोका। इसमें तीन युवक पाए गए। इन तीनों को हिरासत में ले लिया गया है। देर रात तक उनसे पूछताछ जारी रही। सूचना पर सीओ-3 अनिल समानिया भी पहुंच गए। सिपाही को क्वार्सी स्थित वरुण ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खबर लिखे जाने तक अनिल समानिया ने बताया कि पूछताछ के साथ ही युवकों का मेडिकल भी कराया जा रहा है। तीनों के खिलाफ पूछताछ के बाद कार्रवाई की जाएगी। जिस सफेद स्विफ्ट कार में इन्होंने टक्कर मारी है। उसमें कोई घायल नहीं हुआ है। पूछताछ में तीनों युवकों ने अपने राम रितिक कौशल निवासी किशोर नगर बन्नादेवी, प्रशांत चौधरी निवासी एडीए सासनी गेट व विक्रम निवासी आरके पुरम सासनी गेट बताए हैं। तीनों अच्छे घरों से ताल्लुक रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed