{"_id":"5fd881608ebc3e3b865b3dcf","slug":"aligarh-businessman-stabbed-to-death-on-his-wedding-day-police-investigation-going-on","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: शादी के दिन ही व्यापारी की चाकू से गोदकर हत्या, गांव में फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: शादी के दिन ही व्यापारी की चाकू से गोदकर हत्या, गांव में फैली सनसनी
Tue, 15 Dec 2020 02:56 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 15 Dec 2020 02:56 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद परेशान गांववाले
- फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के अतरौली के पालीमुकीमपुर गांव में एक युवक की शराब के नशे में धुत गांव के ही कुछ लोगों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पीड़ित पक्ष की ओर से चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गांव पालीमुकीमपुर निवासी राजकुमार सिंह ने बताया कि उनके तीसरे नंबर का बेटा बबलू सूर्यवंशी (28) मवेशियों का व्यापार करते थे। सोमवार की रात करीब आठ बजे बबलू अपने घर पर थे। तभी गांव के रामखिलाड़ी ने किसी व्यक्ति के जरिए बबलू को अपने घर बुलावाया था।
रामखिलाड़ी के घर कमरे में बैठकर गांव के राजेश उर्फ बड्डे, शिवकुमार, श्याम व महीपाल भी बैठे थे। पांचों लोग शराब पी रहे थे। तभी वहां बबलू भी पहुंच गया। इनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। पांचों ने मिलकर बबलू को जमकर मारापीटा।
विज्ञापन
बबलू ने इनके चंगुल से छूटकर अपने घर भागने की कोशिश की तो पांचों ने खरंजा पर फिर से बबलू को दबोच लिया और चाकुओं से गोद डाला। इससे उसकी मौत हो गई। बबलू की जेब में रखे एक लाख रुपये भी आरोपी निकालकर फरार हो गए। इससे गांव में अफरा तफरी मच गई।
हत्या की सूचना पर पुलिस में भी हड़कंप मच गया। एसओ नरेश सिंह पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसओ ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शराब के नशे में आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। राजकुमार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

Trending Videos
एक रात भी पत्नी के पास न बैठ सका मृतक
बबलू सूर्यवंशी की पत्नी नगीना की किडनी की समस्या के चलते काफी समय से तबियत खराब है। उनके दो बच्चे रिंकी व रोहित हैं। तबियत खराब होने के कारण नगीना अपनी व बच्चों की देखभाल नहीं कर पा रही थी। इसके चलते नगीना व परिजनों के कहने पर बबलू ने नगीना की छोटी बहन बबली से सोमवार को ही दूसरी शादी की थी।
शादी के बाद सोमवार को ही बबलू अपनी पत्नी बबली को लेकर घर पहुंचा था। अपनी दूसरी पत्नी बबली से एक रात भी वह बात नहीं कर सका कि उसकी हत्या कर दी गई। इससे दोनों पत्नियों व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।