{"_id":"696b7a9ea9de26739308f42f","slug":"aligarh-businessman-dies-in-accident-in-kannauj-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सड़क पार करते समय मैक्स लोडर ने मारी टक्कर, अलीगढ़ के व्यापारी की कन्नौज में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सड़क पार करते समय मैक्स लोडर ने मारी टक्कर, अलीगढ़ के व्यापारी की कन्नौज में मौत
Sat, 17 Jan 2026 05:34 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 17 Jan 2026 05:34 PM IST
सार
अलीगढ़ के व्यापारी ने खाना खाने के लिए कार रोकी। वह पैदल जीटी रोड हाईवे पार कर दूसरी ओर ढाबे की तरफ बढ़े ही थे कि दूसरी ओर से आ रहे मैक्स लोडर ने उनको टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ में रेलवे रोड इलाके के मामू भांजा बाजार निवासी व्यापारी गोपालदास गर्ग (75) की 16 जनवरी को कन्नौज में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। वह हाईकोर्ट से संबंधित कार्य के लिए प्रयागराज गए थे, वहां से अपनी कार से अलीगढ़ लौट रहे थे।
विज्ञापन
उनके बेटे शैलेंद्र गर्ग और एडवोकेट प्रवीण नाथ शर्मा ने बताया कि वह हाईकोर्ट से संबंधित एक प्रकरण में पैरवी करने प्रयागराज गए थे। वहां से शुक्रवार को अपनी कार से अलीगढ़ लौट रहे थे। कार को उनका चालक छत्रपाल चला रहा था। कन्नौज की सदर कोतवाली क्षेत्र की मनीमऊ पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव मित्रसेनपुर के पास उन्होंने कार रुकवाई। वह खाना खाने के लिए रुके।
विज्ञापन
पैदल जीटी रोड हाईवे पार कर दूसरी ओर ढाबे की तरफ बढ़े ही थे कि दूसरी ओर से आ रहे मैक्स लोडर ने उनको टक्कर मार दी। चालक ने इसकी सूचना परिजनों को दी, इसके कुछ देर बाद ही उनका निधन हो गया। बिना पोस्टमार्टम के उनका शव अलीगढ़ लाया गया। शनिवार सुबह नौ बजे चंदनिया में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन