{"_id":"5fd50d868ebc3e3c8822644d","slug":"aligarh-brother-commits-suicide-before-sister-s-marriage-city-office-news-ali250976348","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : बहन की शादी से पहले भाई ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : बहन की शादी से पहले भाई ने की आत्महत्या
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
थाना क्वार्सी क्षेत्र के नगला तिकौना में चाट की ढकेल लगाने वाले एक युवक ने शुक्रवार की देर रात फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना के समय पास के ही एक मैरिज हाल में मृतक की बहन की शादी का कार्यक्रम चल रहा था और सुबह के समय उसकी विदा होने वाली थी। घटना के बाद शादी वाले घर में कोहराम मच गया और मातम पसर गया। घटना के कारण के संबंध में परिजन कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं।
थाना क्वार्सी के प्रभारी इंस्पेक्टर छोटे लाल ने बताया कि नगला तिकौना का रहने वाला गजराज सिंह मजदूरी करता है। उसके आठ बच्चे हैं। सातवें नंबर की बेटी ममता की शादी शुक्रवार को पास के ही डोरीनगर में एक मैरिज होम में हो रही थी। छोटा बेटा 24 वषीय बिट्टू चाट की ढकेल लगाता था। शुक्रवार की रात को बिट्टू मैरिज हाल से घर पर आ गया। उसने कमरे में फंदे से स्वयं को लटकाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद बिट्टू की भाभी शशि देवी पत्नी देवेंद्र घर पर पहुंची। दरवाजा खटखटाया लेकिन नहीं खुला।
पड़ोसी की छत से होते हुए वह घर पर पहुंची तो बिट्टू को फंदे से लटका देखकर उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर लोग इकट्ठा हुए। फंदे से बिट्टू को उतारा गया। पास के नर्सिंग होम ले गए, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत के बाद शादी वाले घर में कोहराम मच गया। रोना बिलखना शुरू हो गया। मौके पर पुलिस भी पहुुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। किसी तरह शादी की रस्में रोते बिलखते पूरी की गईं। इंस्पेक्टर छोटे लाल ने बताया कि घटना के कारण के संबंध में परिजन कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं हैं।