फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Both teenagers missing from GandhiPark handed over to family

अलीगढ़: गांधीपार्क से लापता दोनों किशोरियां परिवार को सौंपी गईं

Sun, 15 Nov 2020 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Both teenagers missing from GandhiPark handed over to family
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

महानगर के गांधी पार्क इलाके से लापता किशोरियों के बुलंदशहर में मिलने के बाद पुलिस ने शुक्रवार रात उन्हें परिवार के सुपुर्द कर दिया। इससे पहले दोनों के कोर्ट में बयान भी दर्ज कराए गए हैं। अब कोर्ट दर्ज बयान व कोर्ट के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गांधी पार्क क्षेत्र के बिजली मिस्त्री की 14 वर्षीय बेटी नौ नवंबर को अपनी एक सहेली संग स्कूल से गायब हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी। इसी बीच उनकी लोकेशन दिल्ली में पता चली और जब पुलिस ने उनकी खोज शुरू की तो वे बुलंदशहर के एक ढाबे से पुलिस को मिल गईं।
विज्ञापन

जांच व पूछताछ में यही उन्होंने बताया कि वह पानीपत घूमने जाने के लिए निकली थीं। मगर रास्ता भटकने के कारण यहां रुक गईं। इस दौरान एक ऑटो ड्राइवर व एक बस कंडक्टर ने उनकी मदद की। पुलिस ने उन दोनों से भी पूछताछ की थी। इंस्पेक्टर मणिकांत शर्मा के अनुसार शनिवार को दोनों का मेडिकल कराया गया। इससे पहले कोर्ट में बयान भी दर्ज कराए गए। इसके बाद परिवार को सौंप दी गईं। अब न्यायालय के निर्देश पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed