फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh block chief election BJP captures 10 only one seat will be elected tomorrow

अलीगढ़ ब्लॉक प्रमुख चुनाव: 10 पर भाजपा का कब्जा, एक सीट पर ही कल होगा चुनाव

Fri, 09 Jul 2021 05:53 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 09 Jul 2021 05:53 PM IST
सार

जिले के 12 ब्लॉकों में से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के प्रभुत्व वाले अतरौली ब्लॉक पर गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी निवर्तमान ब्लाक प्रमुख केहर सिंह की पत्नी राजेश्वरी देवी के निर्विरोध निर्वाचन के प्रयास विफल हो गए थे।

विज्ञापन
Aligarh block chief election BJP captures 10 only one seat will be elected tomorrow
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचायत चुनाव के क्रम में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में शुक्रवार को नाम वापसी के बाद जिले में तीन और ब्लॉकों पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है। यहां इगलास व अकराबाद में सपा प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए हैं, जबकि अतरौली में निर्दल ने नाम वापस लिया है। 

विज्ञापन


इस तरह जिले के 12 ब्लॉकों में से 10 पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है। सिर्फ एक खैर ब्लाक पर निर्दलीय पूर्व विधायक की पुत्र वधु निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं और एक गंगीरी ब्लॉक पर चुनाव होना तय है, जहां भाजपा व सपा प्रत्याशी के एक निर्दल प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन


जिले के 12 ब्लॉकों में से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के प्रभुत्व वाले अतरौली ब्लॉक पर गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी निवर्तमान ब्लाक प्रमुख केहर सिंह की पत्नी राजेश्वरी देवी के निर्विरोध निर्वाचन के प्रयास विफल हो गए थे। केहर सिंह प्रदेश सरकार में मंत्री संदीप सिंह के करीबी हैं। उनके सामने एक निर्दल ने नामांकन किया था। इस निर्दल प्रत्याशी ने शुक्रवार को नाम वापस ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह भाजपा की राजेश्वरी देवी निर्विरोध निर्वाचित की गई हैं। इसी तरह इगलास में भाजपा की भगवान देवी के सामने सपा-रालोद की संयुक्त प्रत्याशी स्नेहलता ने नामांकन किया था। यह नामांकन भाजपा के एमएलसी जयवीर सिंह के प्रयास से शुक्रवार को वापस हो गया और यहां भी भगवान देवी निर्विरोध निर्वाचित कर दी गई हैं। 

अकराबाद में भी भाजपा के राहुल सिंह के सामने भाजपा के ही बागी अनुज प्रताप सिंह ने सपा के समर्थन से पर्चा भरा था। शुक्रवार को अनुज ने नाम वापस ले लिया और राहुल निर्विरोध घोषित हो गए। लोधा ब्लॉक पर भाजपा प्रत्याशी गुंजन व उनके पति हरेंद्र सिंह एडवोकेट ने पर्चा भरा था।

हालांकि यह भी निर्विरोध निर्वाचन तय था। मगर यहां गुंजन ने पर्चा वापस लिया है और उनके पति निर्विरोध चुने गए हैं। अब सिर्फ गंगीरी ब्लॉक पर सपा से वीरबती देवी, भाजपा से राकेश यादव व एक निर्दल राकेश कुमार चुनाव मैदान में हैं, जहां शनिवार को चुनाव होगा।

ये हैं ब्लॉकवार तस्वीर
1. अकराबाद (अनारक्षित) पर भाजपा से राहुल सिंह- निर्विरोध
2. अतरौली (अन्य पिछड़ा वर्ग महिला) पर भाजपा से राजेश्वरी देवी- निर्विरोध
3. इगलास (अनुसूचित जाति) पर भाजपा से भगवान देवी- निर्विरोध  
4. गंगीरी (छर्रा-अन्य पिछड़ा वर्ग) पर भाजपा से राकेश यादव, सपा से वीरवती देवी व एक निर्दल राकेश कुमार में चुनाव होगा
5. लोधा (अनारक्षित) पर भाजपा समर्थित हरेंद्र सिंह- निर्विरोध
6. गोंडा (अनारक्षित) पर भाजपा से नरेंद्र चौधरी
7. चंडौस (महिला) पर भाजपा से सीमा सिंह
8. जवां (अनारक्षित) पर भाजपा से हरेंद्र सिंह
9. टप्पल (अनारक्षित) पर भाजपा से निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख बीना देवी
10. धनीपुर (अनुसूचित जाति महिला) पर भाजपा से पूजा दिवाकर
11. बिजौली (अन्य पिछड़ा वर्ग) पर भाजपा से उमेश यादव
12. खैर (महिला) पर निर्दल पूर्व विधायक पुत्रवधु निर्दल सौम्या गौड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed