फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: BJP standing together after the girl's overturning is now against

अलीगढ़ : युवती के पलटने से साथ खड़े भाजपाई आए विरोध में

Mon, 08 Aug 2022 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: BJP standing together after the girl's overturning is now against
कल तक जिस युवती के साथ भाजपाई व हिंदू संगठन खड़े थे। आज वे उसी युवती के विरोध में आ गए हैं। पुलिस पर युवती के दबाव में कथित प्रेमी पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने की खबर पर भाजपाई व हिंदू संगठन रविवार को टप्पल थाने पहुंचे। विरोध दर्ज कराया। साथ में राज्यमंत्री अनूप प्रधान को प्रकरण बताया गया। राज्य मंत्री ने एसएसपी से वार्ता की है और सोमवार को सभी को एसएसपी से वार्ता के लिए जिला मुख्यालय पर बुलाया गया है। वहीं विरोधी गुट ने चेतावनी दी है कि अगर मुकदमे में नामजद युवक को न्याय नहीं मिला तो वे पुलिस के खिलाफ सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगे। इधर, बेटे पर मुकदमे के बाद से मां सदमे में है और पांच दिन से खाना तक नहीं खा रही।
विज्ञापन

मूल रूप से बुलंदशहर की युवती गैर समुदाय के एक कथित डॉक्टर संग प्रेम विवाह कर छह वर्ष से जट्टारी में रह रही है। इसी बीच उसके शिवम नाम के युवक से रिश्ते हो गए। इस भनक पर पति विरोध में आ गया। इस पर युवती व शिवम के साथ तमाम भाजपाई व हिंदू संगठन के लोग खड़े हो गए और डॉक्टर पर आरोप लगाकर शिकायत की। मगर अचानक युवती पलट गई और वह दूसरे समुदाय के अपने पति डॉक्टर के समर्थन में खड़ी हो गई। इसके बाद वह 3 अगस्त को एसएसपी कार्यालय पहुंची, जहां शिवम पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराने के लिए जान देने की कोशिश की। उसने खुद पर पेट्रोल उड़ेल लिया। पुलिस ने युवती की मांग पर शिवम पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। अब वही भाजपाई व हिंदू संगठन शिवम के समर्थन में हैं और युवती के विरोध में आ गए हैं।
विज्ञापन

इससे नाराज क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता और हिंदू संगठन के लोग रविवार दोपहर को टप्पल थाने पर पहुंच गए। इनमें भाजपा नेता कृष्णपाल सिंह उफ़ॱर लाला, ब्लॉक प्रमुख पति चौधरी ऋषिपाल सिंह, पूर्व चेयरमैन चौधरी मनवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष देवराज सिंह, सत्या सिंह आदि थे। इन्होंने मुकदमे का विरोध किया और आंदोलन की चेतावनी दी। साथ में मामला राज्य मंत्री अनूप प्रधान को बताया। इस पर अनूप प्रधान ने एसएसपी से वार्ता की। तब भाजपाई वहां से वापस गए। इधर, भाजपा नेता कृष्णपाल उर्फ लाला ने कहा है कि महिला ने अपने पति कथित डॉक्टर के पास वापस जाने पर उसकी शर्त पर यह झूठा मुकदमा दर्ज कराया है, जबकि युवती को उसने खुद को हिंदू बताकर मंदिर में शादी की थी। उल्टा उस कथित डॉक्टर पर मुकदमा होना चाहिए। वहीं शिवम के पिता विजयपाल सिंह ने पुलिस को लिखित शिकायत में कहा है कि युवती के मुस्लिम पति ने उनसे 10 लाख रुपए की मांग की थी और न देने पर अंजाम भुगतने की बात कही थी। इसी क्रम में यह झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। जिससे उसकी मां सदमे में है और खाना तक नहीं खा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमे के विरोध में आज कुछ भाजपा नेता टप्पल थाने पहुंचे थे। उन्हें सोमवार को मिलने जिला मुख्यालय बुलाया गया है। उनकी बात सुनी जाएगी। जांच व बयानों के आधार पर जो तय होगा, उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी। किसी को निर्दोष जेल नहीं भेजा जाएगा।

-पलास बंसल, एसपी देहात
हिंदू युवती द्वारा गैर समुदाय के पति के दबाव में युवक पर मुक़दमा दर्ज करने का मामला संज्ञान में आया है। इसे लेकर नाराज भाजपाइयों को भरोसा दिलाया गया है। किसी को निर्दोष जेल नहीं जाने दिया जाएगा। इस मामले में एसएसपी व अन्य अधिकारियों से वार्ता की जाएगी।
-अनूप प्रधान, राज्य मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed