{"_id":"5f34d4c88ebc3e3caf681df9","slug":"aligarh-bjp-mla-rajkumar-health-deteriorated-admitted-to-hospital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: भाजपा विधायक की बिगड़ी तबीयत, कल थाना प्रभारी पर मारपीट और अभद्रता का लगाया था आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: भाजपा विधायक की बिगड़ी तबीयत, कल थाना प्रभारी पर मारपीट और अभद्रता का लगाया था आरोप
Thu, 13 Aug 2020 11:21 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 13 Aug 2020 11:21 AM IST
विज्ञापन
भाजपा विधायक की बिगड़ी तबीयत
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के अलीगढ़ जिले के गोंडा थाना प्रभारी पर मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगाने वाले इगलास विधानसभा के भाजपा विधायक राजकुमार सहयोगी की तबीयत बिगड़ गई है, उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि उल्टी और चक्कर आने के कारण रात में इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी जिला अस्पताल में भर्ती हुए थे। कुछ देर पहले वह घर लौट गए हैं। उनका कहना है कि कल थाने पर नोकझोंक के दौरान उनका सर खंभे में टकरा गया था। आज शाम को सीटी स्कैन किया जाएगा।
आपको बता दें कि गोंडा जिले की इगलास विधानसभा सीट के भाजपा विधायक राजकुमार सहयोगी और थानाध्यक्ष गोंडा के बीच बुधवार दोपहर थाना परिसर में मारपीट हो गई। कुछ ही देर में यह खबर जिले भर में फैल गई। आनन-फानन सत्ताधारी सांसद-विधायक और अधिकारियों का अमला यहां पहुंच गया।
विज्ञापन
बाद में सांसद सतीश कुमार गौतम व कई विधायक अलीगढ़ आ गए। यहां जिलाधिकारी आवास पर इन नेताओं ने विरोध जताते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। देर रात मुख्यमंत्री कार्यालय से एएसपी देहात अतुल शर्मा को जिले से हटाने व एसओ अनुज सैनी को निलंबित करने का फरमान आ गया। साथ ही पूरे मामले में आईजी से आख्या तलब की गई है।
गोंडा क्षेत्र के विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता पर पिछले दिनों हुए हमले की घटना में पुलिस द्वारा क्रास एफआईआर लिखे जाने को लेकर विधायक राजकुमार थाने पहुंचे थे। उक्त कार्यकर्ता इन दिनों जिला अस्पताल में भर्ती हैं।

विधायक सहयोगी का कहना है कि वह क्रास मुकदमा लिखे जाने पर ऐतराज जताते हुए बात कर रहे थे। इसी पर थानाध्यक्ष अनुज कुमार सैनी भड़क गए और उनके साथ मारपीट की। उनके साथी दो दरोगाओं ने भी मिलकर मारपीट की। यह देख उनके साथ आए लोगों ने आवाज लगाकर अपने समर्थकों को बुलाया।
तब जाकर उनको पुलिस के चंगुल से छुड़ाया जा सका। दूसरी ओर पुलिस का आरोप है कि विधायक राजकुमार सहयोगी दो गाड़ियों के साथ थाने में आए। आते ही उन्होंने वहां झाड़ू लगा रहे चौकीदार को गाली दी। जब थानाध्यक्ष अनुज कुमार सैनी ने ऐतराज जताया तो उनके साथ मारपीट कर दी, जिसमें थानाध्यक्ष की नेमप्लेट टूट गई। बाद में अन्य पुलिसकर्मियों के बीचबचाव के दौरान विधायक का कुर्ता आदि फट गया।
कुछ ही देर में यह खबर जंगल में लगी आग की तरह फैल गई। विधायक समर्थकों का हुजूम भी थाने के बाहर जमा हो गया। थाने में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल रहा।
भाजपा विधायक राजकुमार सहयोगी एक कार्यकर्ता के खिलाफ लिखे गए क्रास मुकदमे बारे में बातचीत करने थाने आए थे। इस दौरान थानाध्यक्ष से कुछ विवाद हुआ। इसके बाद विधायक व थाना प्रभारी ने एक दूसरे पर मारपीट, अभद्रता करने का आरोप लगाया है। इसकी जांच की जा रही है। -दीपक रतन आईजी रेंज अलीगढ़