फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: BJP leaders Krishna Gupta and Mridula also surrendered

अलीगढ़ : भाजपा नेता कृष्णा गुप्ता व मृदुला ने भी किया समर्पण

Fri, 17 Sep 2021 03:26 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 03:26 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: BJP leaders Krishna Gupta and Mridula also surrendered
सड़क पर जाम लगाने और प्रदर्शन करने के 28 साल पुराने मामले में मंगलवार को भाजपा नेता कृष्णा गुप्ता और मृदुला ने अदालत में समर्पण कर दिया। इनके खिलाफ अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किए थे। कुछ घंटे न्यायिक अभिरक्षा में रहने के बाद अदालत ने उनकी जमानत याचिका मंजूर कर ली, जिसके बाद दोनों को रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

कृष्णा गुप्ता और मृदुला की ओर से अदालत में पैरवी करने वाले अधिवक्ता व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ठाकुर बृजेश सिंह और अभियोजन से एडीजीसी रामकुमार ने बताया कि मामला 1993 का है। सासनी गेट क्षेत्र में आगरा रोड पर कुछ लोगों ने जाम लगाया था। इस दौरान पुलिस से हाथापाई हो गई थी।
विज्ञापन

भीड़ ने पथराव कर वाहनों के शीशे तोड़ दिए थे। इस घटना में पुलिस ने 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसी मामले में कुछ दिन पहले अधिवक्ता पूनम बजाज ने भी अदालत में सरेंडर किया था। मंगलवार को कृष्णा गुप्ता और मृदुला ने भी सरेंडर किया है। कुछ घंटे न्यायिक अभिरक्षा में रहने के बाद अदालत ने इनकी जमानत याचिका को स्वीकार कर लिया, जिसके बाद इनको जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed