फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Beds filled in the district hospital, treatment is being done in the verandah

अलीगढ़ : जिला चिकित्सालय में बेड भरे, बरामदे में हो रहा इलाज

Fri, 29 Apr 2022 01:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Beds filled in the district hospital, treatment is being done in the verandah
मलखान सिंह जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड फुल होने के बाद गैलरी में बच्चों का उपचार कराते परिजन। संव - फोटो : CITY OFFICE
भीषण गर्मी में बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। स्थिति यह है कि मलखान सिंह जिला चिकित्सालय के बच्चा वार्ड में निर्धारित क्षमता से अधिक मरीज भर्ती हैं। बेड के अभाव में बरामदे में लिटाकर उनका इलाज किया जा रहा है। इसके अलावा, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में बृहस्पतिवार को 200 से अधिक बीमार बच्चों को लेकर परिजन पहुंचे। इनमें उल्टी, दस्त एवं बुखार के मरीज सबसे अधिक हैं।
विज्ञापन

मलखान सिंह जिला चिकित्सालय के बच्चा वार्ड में 27 बेड हैं। बृहस्पतिवार को दोपहर तक यहां 33 बच्चे भर्ती थे। कुछ बच्चों को बरामदे में लिटाकर उपचार किया जा रहा था। सीएमएस डॉ. ईश्वर देवी बात्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार को ओपीडी में 1325 नए मरीज पहुंचे थे। इमरजेंसी की ओपीडी में 287 मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

बच्चा वार्ड के बरामदे में अतिरिक्त बेड लगाकर मरीजों को उपचार दिया जा रहा है। मरीजों की भीड़ बढ़ने से बरामदे में बेड लगाने पड़े हैं। पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में 914 नए मरीजों में से 207 की उम्र 14 वर्ष से कम है। सीएमएस डॉ. अनुपम भास्कर ने बताया कि 100 बेड के अस्पताल में 122 मरीज भर्ती हैं, जिसमें 33 बुखार एवं 36 डायरिया के मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों में नहीं होने दें पानी की कमी
मलखान सिंह जिला चिकित्सालय की सीएमएस डॉ. ईश्वर देवी बात्रा ने कहा कि भीषण गर्मी में बच्चों का विशेष ख्याल रखें। खासकर खानपान एवं सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। गंदगी होने पर बच्चे तुरंत प्रभावित होते हैं और डायरिया की चपेट में आ जाते हैं।

उन्होंने कहा कि बच्चों में पानी की कमी नहीं होने दें। बाहर का खाना खाने से बचें। बासी खाना नहीं खाएं। बहुत जरूरी न हो तो बच्चों को लेकर धूप में न जाएं। जाएं तो पूरी तरह ढक कर ले जाएं। किसी तरह की दिक्कत होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed