फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh became infamous, but no one asked the address yet

Aligarh News: बंगलुरू में पकड़ा गया अलीगढ़ का एक आईएस से जुड़ा आतंकी, पर अभी किसी ने पता न पूछा

Mon, 13 Feb 2023 12:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 13 Feb 2023 12:16 AM IST
सार

बंगलुरू में अलीगढ़ का एक आईएस से संबंधित आतंकी पकड़े जाने का मामला सामने आया है। अभी तक किसी ने जिला पुलिस या स्थानीय एजेंसी से उस आतंकी के पते आदि की तस्दीक को लेकर कोई संपर्क नहीं किया है।

विज्ञापन
Aligarh became infamous, but no one asked the address yet
आतंकी प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ देश विरोधी गतिविधियों को लेकर पहले से बदनाम है। यहां आए दिन इस तरह के लोगों से जुड़े संबंध सामने आते रहते हैं। अब बंगलुरू में अलीगढ़ का एक आईएस से संबंधित आतंकी पकड़े जाने का मामला सामने आया है। जिससे अपना शहर फिर बदनाम हुआ है। मगर सबसे खास बात है कि अभी तक किसी ने जिला पुलिस या स्थानीय एजेंसी से उस आतंकी के पते आदि की तस्दीक को लेकर कोई संपर्क नहीं किया है।

विज्ञापन


अपने शहर में सिमी की स्थाना, उससे जुड़े आईएम के संबंध, पीएफआई से जुड़े लोगों का ठहरना, कई बार आतंकियों की आवाजाही रही है। एएमयू में पढऩे वाला मन्नान वानी आतंकी बनकर कश्मीर पहुंचा और मारा गया। इन गतिविधियों से कई बार अपना शहर बदनाम हुआ। इसी कड़ी में अब मो.आरिफ नाम का अलीगढ़ निवासी युवक आतंकी के रूप में कर्नाटक में पकड़ा गया। उसके विषय में बताया कि वह चार वर्ष पहले वहां शिफ्ट हुआ। मगर अभी तक उसके विषय में किसी एजेंसी ने यहां संपर्क कर उसके मूल पते के विषय में जानकारी नहीं जुटाई। हालांकि वहां उससे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन


जानकारी मिल रही है कि पुलिस उसके परिवार से यहां पूछताछ के लिए आ सकती है। इस आधार पर यहां एजेंसियां उसके परिवार आदि के विषय में गुपचुप तरीके से जानकारी जुटाने में लगी हैं। वहीं एसएसपी कलानिधि नैथानी का कहना है कि अभी तक उनसे किसी स्तर से कोई संपर्क आरिफ के विषय में नहीं हुआ है। फिर भी एजेंसियों को उसके विषय में लगाया गया है। कोई एजेंसी संपर्क करेगी तो मदद की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed