फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh bar election not in december

अब दिसंबर में नहीं होंगे अलीगढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव

Sun, 24 Nov 2019 02:41 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 02:41 AM IST
विज्ञापन
Aligarh bar election not in december
पत्रकारो से वार्ता करते दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश बाबू गुप्ता, महासचिव अनूप कौशिक - फोटो : अमर उजाला

दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन का प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव फिलहाल दिसंबर में होना टाल दिया गया है। यह निर्णय बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन के एक प्रेसनोट का हवाला देते हुए बार एसोसिएशन पदाधिकारियों ने लिया है।

विज्ञापन


कहा है कि चेयरमैन ने शुक्रवार शाम को ही यह प्रेसनोट जारी किया है, जिसमें नए नियम बनाए जाने के चलते देश भर में बार एसोसिएशन चुनाव फिलहाल स्थगित किए हैं। अब जनवरी फरवरी में नए नियमों के संबंध में सूचना जारी की जाएगी। इसके बाद ही चुनाव कराए जाने पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


यह जानकारी बार एसोसिएशन अध्यक्ष कैलाश बाबू गुप्ता व महासचिव अनूप कौशिक ने शनिवार को बार कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि नियमानुसार अलीगढ़ बार एसोसिएशन का चुनाव दिसंबर माह में 24 से पहले कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उससे ठीक एक माह पहले चुनाव कार्यक्रम जारी किया जाता है। इसी प्रक्रिया के तहत शुक्रवार दोपहर आम सभा की बैठक कर 21 दिसंबर को चुनाव कराया जाना तय किया गया था और चुनाव कार्यक्रम जारी किया गया था।

उन्होंने बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा की ओर से जारी एक प्रेसनोट दिखाते हुए बताया कि शुक्रवार शाम को जारी इस प्रेसनोट में देश भर में बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर नियम कानूनों में कुछ बदलावों का सुझाव दिया है।

इसी क्रम में तय किया गया है कि जब तक नए नियम नहीं जारी किए जाते, तब तक यहां का चुनाव स्थगित किया जाएगा और वर्तमान कमेटी ही कार्यरत रहेगी। बार अध्यक्ष व महासचिव ने बताया कि इस जानकारी से बार सदस्यों व पदाधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है।

ऐतराज पर अधिवक्ताओं को समझाया गया
इस निर्णय को लेकर तमाम अधिवक्ता व चुनाव मैदान में तैयारियों में जुटे अधिवक्ता विरोध में आ गए। उन्होंने बार कार्यालय पर तीखे शब्दों में नाराजगी जताई। उन्हें जैसे तैसे बार पदाधिकारियों द्वारा समझाया गया।


कहा गया कि अगर किसी को ऐतराज है तो वह खुद यूपी व ऑल इंडिया बार काउंसिल में बात कर लें। बार अध्यक्ष कैलाश बाबू के अनुसार उन्होंने यूपी बार काउंसिल चेयरमैन से इस विषय में बात की है। उन्होंने भी इस प्रेसनोट पर सहमति जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed