फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Bar Association elections concluded..results will come today

अलीगढ़ : बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न..परिणाम आज आएंगे

Thu, 23 Dec 2021 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Bar Association elections concluded..results will come today
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट बार सभागार में कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े चार बजे तक मतदान हुआ। इस दौरान कांटे की टक्कर के चलते सभी दावेदार और उनके समर्थक दिन भर एड़ी चोटी का जोर लगाए रहे। अब बृहस्पतिवार को मतगणना के बाद देर शाम परिणाम जारी हो सकेंगे।
पिछले एक माह से आठ पदों के लिए दावेदार इस चुनाव के लिए दमखम लगाए हुए थे। 2100 मतों वाली इस बार के लिए बुधवार को सुबह से मतदान हुआ। यहां दिन भर दावेदार, समर्थक और मतदाताओं का मजमा लगा रहा। निर्वाचन अधिकारी शिशुपाल सिंह यादव की निगरानी में व कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। इस दौरान समर्थक एक दूसरे को देखकर नारेबाजी करते रहे। इस मौके पर सभी दावेदारों ने मतदाताओं को रिझाने के लिए दिन भर कड़े प्रयास किए। अब बृहस्पतिवार को यहां सुबह से मतगणना होगी। देर शाम मिली जानकारी के अनुसार कुल 2032 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया है।
विज्ञापन

--इस बार आठ पदों पर 31 प्रत्याशी मैदान में--
-अध्यक्ष पद पर: संतोष कुमार वशिष्ठ, रनवीर सिंह, जगदीश सारस्वत, कैलाश बाबू गुप्ता, चौधरी लक्ष्मण सिंह।
-वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर: संजीव कुमार शर्मा, जवाहर लाल, संजय कुुमार सहगल।
-कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर: चेतन कुमार सिंह, हरिओम शर्मा।
-कोषाध्यक्ष पद पर: प्रमोद गौड़, प्रियदर्शन शर्मा, कौशल कुमार।
-महासचिव पद पर: उमेश कुमार सिंह, देवेंद्र पाल सिंह, अनूप कौशिक, हरेंद्र सिंह चौहान।
-संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर: देव प्रकाश, गिरीश गौड़, चौधरी तेजवीर सिंह।
-संयुक्त सचिव प्रकाशन पद पर: रामवीर सिंह, अनमोल पाराशर, मनोज कुमार।
-संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद पर: लक्ष्मी यादव, राजकुुमार शर्मा।
-वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए अनुवेश कुमार गौतम, अरविंद कुमार उपाध्याय, अब्दुल वाहिद खान, योगेंद्र कुमार यादव, सतीश कलियर, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए गौरव कुमार सिंह आमने-सामने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed