{"_id":"5f0887318ebc3e63c338dee3","slug":"aligarh-attempt-to-grab-the-park-of-royal-homes-colony","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः रायल होम्स कॉलोनी के पार्क को कब्जाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः रायल होम्स कॉलोनी के पार्क को कब्जाने की कोशिश
Fri, 10 Jul 2020 09:00 PM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Fri, 10 Jul 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
जमीन पर मरी पड़ी टिड्डियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रॉयल होम्स कॉलोनी के 65 बीघा क्षेत्र में स्थित पार्क को कब्जाने की कोशिश हुई। भूमाफिया ने जेसीबी मशीन से रास्ता बनाकर उस पर पैमाइश शुरू कर दी। जानकारी पर रॉयल होम्स कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को एडीए और थाना हरदुआगंज के प्रभारी निरीक्षक से लिखित में शिकायत की। शिकायत पर पहुंची पुलिस को देखकर भूमाफिया भाग गये। एडीए के अधिशासी अभियंता ने सोमवार को पार्क की पैमाइश कर हदबंदी कराने का आश्वासन दिया है।
समिति के सचिव तरुण प्रताप सिंह ने बताया कि कालोनी के पार्क पर भूमाफिया की लंबे समय से नजर है। कई महीने पहले भूमाफिया ने पार्क पर कब्जा करने की कोशिश की थी। इस मामले में एडीए वीसी से शिकायत की गई थी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर अधीनस्थों से पार्क की पैमाइश कराई थी, लेकिन उस समय जेसीबी मशीन न होने के कारण अवैध कब्जा ध्वस्त नहीं हो सका था।
इसके तत्काल बाद लॉक डाउन के कारण दफ्तर बंद रहे और कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। इस बीच माफिया ने पार्क पर फिर से कब्जा करने और कॉलोनी के लोगों को धमकाने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता डीएस भदौरिया को प्रकरण की जानकारी दे दी गई है। उन्होंने सोमवार को कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। शिकायत करने वालों में समिति के अध्यक्ष सुशील वार्ष्णेय, मयंक शर्मा, सुनील कुमार, मोनू आदि शामिल थे।