फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Assigned department wise responsibility of tricolor program to every house

अलीगढ़ : हर घर तिरंगा कार्यक्रम की विभागवार जिम्मेदारी सौंपी

Wed, 10 Aug 2022 12:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Assigned department wise responsibility of tricolor program to every house
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर 11 से 17 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा कार्यक्रम के लिए सभी विभागों को डीएम इंद्र विक्रम सिंह के स्तर से जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। 11 अगस्त को ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को प्रशिक्षकों को झंडा वितरण, तिरंगा रैली, हर घर ति रंगा फहराने, सेल्फी एवं फोटोग्राफ वेबसाइट पर अपलोड कराने का जिम्मा दिया गया है।
कृषि उत्पादन मंडी समिति को कृषकों को जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित करने, व्यापारियों को डिजिटल व्यापार हेतु जागरूक करने, सभी मंडियों में ध्वजारोहण समारोह, पौधरोपण कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र को तहसील अतरौली, गभाना, कोल के उद्यमियों को जागरूक करने, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी को स्टेडियम परिसर पर तिरंगा लाइटिंग, खेल संघों के माध्यम से तिरंगा रैली, महिला-पुरूष क्रास कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा क्लब को सभी ब्लॉक से युवाओं को इंडिया गेट, दिल्ली ले जाने राष्ट्रीय एवं युवा स्वयं सेवकों के जरिए विभिन्न कार्यक्रम कराए जाएंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी को स्कूलों में प्रभात फेरी, ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को बस, ट्रक, टेंपो, आदि वाहनों पर तिरंगा झंडा लगाने, जिला कार्यक्रम अधिकारी को आंगनबाड़ी केंद्रों पर ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने का जिम्मा दिया गया है। नगर निगम, अलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी, जिला पंचायत राज अधिकारी को भी अलग-अलग कार्यक्रम कराने की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed