{"_id":"62fbdb4f15119b6bcb1c6919","slug":"aligarh-arrested-in-birthday-party-for-throwing-chicken-assault-firing-aligarh-news-ali298262447","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: चिकन फेंकने पर बर्थडे पार्टी में बखेड़ा, दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, असलहों से फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: चिकन फेंकने पर बर्थडे पार्टी में बखेड़ा, दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, असलहों से फायरिंग
Tue, 16 Aug 2022 11:30 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:30 PM IST
सार
प्रियांशु ने आगरा रोड के केसी फार्म हाउस में दोस्तों के लिए पार्टी रखी। इस पार्टी में डीजे पर डांस के बीच खाना चल रहा था। तभी एक दोस्त ने पार्टी में शामिल पंकज पर मजाक करते हुए चिकन फेंक दिया। इसी बात पर वहां कहासुनी के बीच दो गुट बन गए और मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
आगरा रोड के फार्म हाउस में चल रही सेंटर प्वाइंट इलाके के एक युवक की बर्थ डे पार्टी में बखेड़ा हो गया। एक दोस्त पर चिकन फेंके जाने पर शुरू हुए विवाद में जमकर मारपीट के बीच फायरिंग तक हो गई। इस दौरान जख्मी दोस्तों को लेकर जा रहे कार सवार दोस्त की कार तक क्षतिग्रस्त कर दी। किसी तरह पुलिस के पहुंचने पर बात संभली। प्रकरण में नामजदों पर तहरीर दी गई है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।
सेंटर प्वाइंट इलाके के प्रियांशु सहगल का सोमवार को जन्म दिन था। इस पर प्रियांशु ने आगरा रोड के केसी फार्म हाउस में दोस्तों के लिए पार्टी रखी। इस पार्टी में डीजे पर डांस के बीच खाना चल रहा था। तभी एक दोस्त ने पार्टी में शामिल पंकज पर मजाक करते हुए चिकन फेंक दिया। इसी बात पर वहां कहासुनी के बीच दो गुट बन गए और मारपीट शुरू हो गई।
इस मारपीट में प्रतीक व हिमांशु के सिर फट गए। इस दौरान पंकज घायलों को कार में बैठाकर निकला तो उसे घेरकर कार में तोड़फोड़ कर दी। विरोध में हवाई फायरिंग तक हुई। इसी बीच सूचना पर इलाका पुलिस पहुंच गई और घायलों को आगरा रोड के एक अस्पताल में भरती कराया गया। सीओ इगलास के अनुसार इस मामले में पंकज की ओर से तहरीर दी गई है। उसी आधार पर कार्रवाई की जा रही है।