{"_id":"6270b05bfd184a55a340bd8f","slug":"aligarh-appeal-in-front-of-the-crowd-ineffective-eid-prayers-read-on-the-road","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: जोश और उमंग संग पढ़ी गई ईद की नमाज, लोगों में उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: जोश और उमंग संग पढ़ी गई ईद की नमाज, लोगों में उत्साह
Tue, 03 May 2022 10:04 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 03 May 2022 10:04 AM IST
सार
शहर मुफ्ती खालिद हामिद ने कहा ईद का त्यौहार आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है। सभी को आपसी मजहबी दीवारें तोड़कर एक-दूसरे के साथ प्रेम से मिल-जुल कर रहना चाहिए। लाउडस्पीकर मामले पर उन्होंने कहा कि हुकूमत के फैसले पर सभी को अमल करना चाहिए।
विज्ञापन
नमाज अता करते मुस्लिम समाज के लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ में दो साल रहे कोरोना काल के बाद मंगलवार को शाह जमाल ईदगाह मे पारंपरिक तरीके से ईद उल फितर पर मुस्लिम भाइयों ने नमाज अता कर अलीगढ़ सहित देश दुनिया में अमन चैन की दुआ मांगी। नमाज के बाद एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था की चाक-चौबंद इंतजाम किए गए, पुलिस प्रशासनिक अधिकारी और राजनीतिक दल के लोगों ने ईदगाह पहुंचकर लोगों को ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
शहर मुफ्ती खालिद हामिद ने कहा ईद का त्यौहार आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है। सभी को आपसी मजहबी दीवारें तोड़कर एक दूसरे के साथ प्रेम से मिल जुल कर रहना चाहिए। लाउडस्पीकर मामले पर उन्होंने कहा कि हुकूमत का फैसले पर सभी को अमल करना चाहिए और किसी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। लेकिन जहां ज्यादा संख्या में लोग नमाज अता करने आते हैं तो वहां लाउडस्पीकर की जरूरत इसलिए होती है कि इमाम द्वारा बताई जा रही इबादत की बातें नमाजियों तक पहुंचे और उनकी नमाज मुकम्मल तौर पर अता हो सके।
विज्ञापन
ईदगाह में नमाज अदा कराने के लिए जिला प्रशासन पूर्व से ही पूर्ण व्यवस्था की थी। नगर निगम द्वारा ईदगाह और उसके आसपास साफ-सफाई की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई। वही ईद के अवसर पर नवाज अता कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े इंतजाम किए गए। आज ईदगाह पर पारंपरिक तरीके से सरकार की गाइडलाइन अनुसार शांतिपूर्ण सकुशल ईद उल फितर की नमाज अता की गई है।
विज्ञापन