{"_id":"5de8175e8ebc3e54d76d63c2","slug":"aligarh-aparajita-aligarh-news-ali2205749166","type":"story","status":"publish","title_hn":"#KabTakNirbhaya: अलीगढ़ ने नम आंखों से डॉक्टर बेटी को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#KabTakNirbhaya: अलीगढ़ ने नम आंखों से डॉक्टर बेटी को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि देते भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह, डॉ. प्रदीप बंसल, कृष्णा गुप्ता ?
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद में हुई हैवानियत पर बुधवार को # कब तक निर्भया अपराजिता अभियान के तहत जिला स्टेडियम में मोमबत्ती जलाकर मार्च निकाला गया। इसके बाद सभी ने नम आंखों से डॉक्टर बेटी को श्रद्धांजलि दी। यहां आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने बेटियों की सुरक्षा के लिए एक ऐसा टोल फ्री नंबर इजात करने की मांग की। जिस पर मैसेज या मिस काल पर बेटी को ढूंढने की छानबीन शुरू जाए। इससे समाज में बेटियों की सुरक्षा होने लग जाए।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राएं, शिक्षिकाएं, वार्डन के साथ जिले के सामाजिक, राजनीतिक संगठन, खिलाड़ी, कोच, शिक्षक, डॉक्टर आदि ने मोमबत्ती जलाकर महिला डॉक्टर को श्रद्धांजलि दी। यहां पूर्व पार्षद मधु आंधीवाल ने कहा कि बेटियों को अब सतर्क रहने की जरूरत है। डॉ. प्रदीप बंसल ने कहा कि लड़कों को लड़कियों के सम्मान करने की आवश्यकता है। भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह ने ऐसे कृत्यों की निंदा की। उन्होंने कहा कि वह सरकार से मांग करेंगे कि ऐसे प्रकरणों के लिए कठोर कानून बनाया जाए। वाईके द्विवेदी ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा के लिए सरकार को टोल फ्री नंबर जारी करना चाहिए।
ऐसा न हो कि अबके ऐसी हवा चले, हर घर से बेटी तलवार लेकर निकले। सभी दरिंदों को लटकाओ फांसी पर, ताकि उन्हें करनी का बाजिब सबक मिले पंक्तियों से कवि हरीश बेताब ने श्रद्धांजलि दी। यहां सभी ने एक स्वर में हैदराबाद जैसे प्रकरणों पर गुस्सा जाहिर करते हुए दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।
विज्ञापन
इसके बाद सभी ने स्टेडियम में जली हुई मोमबत्तियों के साथ मार्च निकाला। इस मौके पर भाजपा नेता शिव नारायण शर्मा, संजय माहेश्वरी, सुमित सर्राफ, शैलेंद्र पाल सिंह, प्रदीप के गुप्त, एथलेटिक कोच कल्पना, कंचन राघव, आरजे कल्पना सिंह, आरजे ज्योति, विपिन चौधरी, मृत्युंजय शर्मा, कृष्णा गुप्ता, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अनिल कुमार, कपिल शर्मा, गौरांग देव चौहान, शरद बंसल, डॉ. विभव वार्ष्णेय, डॉ. अनूप, श्याम सुंदर शर्मा, डॉ. ललित उपाध्याय, अरविंद पंडित, आशीष गोयल, मनोज अलीगढ़ी, अनिल कुमार वार्ष्णेय, बेसिक से जिला व्यायाम शिक्षक सुशील कुमार शर्मा व कुमकुम सिंह, नीरज सिंह, प्रदीप कुमार, भानू प्रताप सिंह, सुभाष चंद्र, दीपक कुमार, गजेंद्र सिंह, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के डॉ. संजीव कुमार, डॉ. प्रदीप बंसल, योगेंद्र द्विवेदी, रूपेश पाठक, पुरु पाठक, अमित उपाध्याय, गौरांग देव चौहान, अविरल धारा के अतुल सिंह, आशीष गोयल, निरमा वार्ष्णेय, रेनू शर्मा, ममता वार्ष्णेय, दिवाकर राघव आदि मौजूद रहे।

कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि देते विद्यार्थी।- फोटो : CITY OFFICE

हैदराबाद में हुई घटना को लेकर जिला स्पोर्टस स्टेडियम में डॉक्टर श्रद्धांजलि देती शिक्षिकाएं व ब- फोटो : CITY OFFICE