फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Anshika Agrawal will play the role of Sita in Delhi

Ramlila: अलीगढ़ की अंशिका दिल्ली में निभाएंगी सीता का किरदार, रंगमंच पर बिखेर रहीं कला की चमक

Fri, 20 Sep 2024 04:00 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 20 Sep 2024 04:00 AM IST
सार

अंशिका अग्रवाल अलीगढ़, आगरा के ताज महोत्सव, जयपुर महोत्सव, कुरुक्षेत्र के गीता महोत्सव, गोवा के सांस्कृतिक मेले, उदयपुर, देहरादून के सांस्कृतिक महोत्सव में भी कला का प्रदर्शन कर चुकी हैं। विदेश में साउथ अरबिया, बैंकांक, थाईलैंड, यूरोप के कई देशों में कथक नृत्य के शो कर चुकी हैं।

विज्ञापन
Aligarh Anshika Agrawal will play the role of Sita in Delhi
अंशिका अग्रवाल - फोटो : स्वयं

विस्तार

अलीगढ़ शहर के रेलवे स्टेशन के पास श्याम नगर की निवासी अंशिका अग्रवाल देश-विदेश में अपनी कथक का शानदार प्रदर्शन कर अलीगढ़ का नाम रोशन कर रही हैं। आगामी 6 अक्तूबर से वह देश की राजधानी दिल्ली में पंजाबी बाग में होने वाली प्रसिद्ध रामायण में लगातार चाैथी बार सीता का किरदार निभाएंगी।

विज्ञापन


अंशिका ने अमर उजाला को बताया कि तीन साल पहले दिल्ली के पंजाबी बाग में होने वाली प्रसिद्ध रामलीला में माता सीता का किरदार निभाने का अवसर मिला। यहां उन्होंने अपने अभिनय का ऐसा प्रदर्शन किया कि लगातार छह साल से वह सीता का किरदार निभा रही हैं। इस बार भी रामायण में वह सीता का किरदार निभाएंगी। अंशिका कहती हैं कि हर किसी से प्रेरणा लेने का काम करती हैं। माता सीता का धैर्य और त्याग उनके लिए प्रेरणास्रोत है। इसके बलबूते वह इस किरदार को बेहतर तरीके से निभा रही हैं।
विज्ञापन

अंशिका अग्रवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

अंशिका ने कहा कि उन्हें बचपन से ही नृत्य का शौक था। इसलिए उन्होंने सेंटर प्वाइंट में संगीत कला केंद्र में मीनाक्षी नागपाल से प्रशिक्षण लिया। विजडम सीनियर विंग से उन्होंने इंटरमीडिएट और एएमयू से स्केट सीखा और नृत्य सीखा। इसके बाद वह दिल्ली चली गईं। जहां श्रीराम भारत कला केंद्र मंडी हाउस, नई दिल्ली से कथक में मास्टर की पढ़ाई पूरी की। डीयू से कत्थक में एमए के बाद अब पीएचडी की तैयारी कर रहीं हैं। उन्होंने कथक गुरु राजेंद्र गंगानी व हरीश गंगानी से नृत्य सीखा। तबला वादन में भी डिप्लोमा किया है। दूरदर्शन की एक ग्रेडेड कलाकार भी हैं।

अंशिका अग्रवाल अलीगढ़, आगरा के ताज महोत्सव, जयपुर महोत्सव, कुरुक्षेत्र के गीता महोत्सव, गोवा के सांस्कृतिक मेले, उदयपुर, देहरादून के सांस्कृतिक महोत्सव में भी कला का प्रदर्शन कर चुकी हैं। विदेश में साउथ अरबिया, बैंकांक, थाईलैंड, यूरोप के कई देशों में कथक नृत्य के शो कर चुकी हैं। वर्तमान में मुंबई में बच्चों को ऑनलाइन नृत्य की क्लास दे रही हैं। प्रसिद्ध कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के साथ काम कर रही हैं। अब तक कई एल्बम में भी काम कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed