{"_id":"619d443adc0d83055307a056","slug":"aligarh-anger-among-people-due-to-non-inclusion-of-aheria-society-in-scheduled-castes-city-office-news-ali2788875141","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : अनुसूचित जाति में अहेरिया समाज को शामिल न करने से लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : अनुसूचित जाति में अहेरिया समाज को शामिल न करने से लोगों में रोष
विज्ञापन
अहेरिया समाज को अनुसूचित जाति में शामिल न करने पर समाज के लोगों ने सरकार से नाराजगी जताई है। रोष जताते हुए लोगों ने सरकार विरोधी पोस्टर चस्पा किए हैं। मंगलवार को यह पोस्टर खैर कस्बे से लेकर अलीगढ़ शहर तक चर्चा का विषय बने रहे। शोषित गरीब अधिकार एवं विकास संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश खटीक अपने पदाधिकारियों के साथ अहेरिया समाज के लोगों से मिलकर बातचीत की।
इस दौरान समाज के लोगों ने बताया कि अहेरिया समाज कई राज्यों में अनुसूचित जाति वर्ग में शामिल है। लेकिन उत्तर प्रदेश में अहेरिया समाज सूचिबद्ध नहीं है। जब तक अहेरिया समाज को उत्तर प्रदेश में सूचीबद्ध नहीं किया जाएगा। तब तक समाज का संघर्ष जारी रहेगा।
यहां भाजपा के कई नेताओं पर विभिन्न आरोप भी लगाए गए। इस दौरान समाज के लोगों ने सरकार विरोधी पोस्टर चस्पा कर कहा कि हम भाजपा को वोट नहीं देंगे। साथ ही पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे। इस दौरान आकाश खटीक ने समाज के लोगों को आश्वासन दिया कि वह हमेशा उनके साथ रहेंगे।