फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: An era has come to an end with the death of Kalyan Singh: Vasundhara Raje

अलीगढ़ : कल्याण सिंह के निधन से एक युग का हुआ अंत: वसुंधरा राजे

Sun, 29 Aug 2021 01:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: An era has come to an end with the death of Kalyan Singh: Vasundhara Raje
मैरिस रोड स्थित राज पैलेस में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा? - फोटो : CITY OFFICE
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने कहा कि बाबूजी कल्याण सिंह के निधन से एक युग का अंत हो गया है। राम मंदिर के साथ बाबूजी हमेशा अमर रहेंगे। वसुंधरा राजे सिंधिया शनिवार दोपहर मैरिस रोड स्थित कल्याण सिंह के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंची थीं।
विज्ञापन

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बाबूजी बहुत ही सहज, सरल, लोकप्रिय व्यक्तित्व के धनी थे। जब वह राजस्थान के राज्यपाल थे, उस समय मैं वहां की मुख्यमंत्री थी। यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला। राजभवन में जब भी उनसे मिलने जाती थी तो वह हमेशा परिवार के सदस्य जैसा व्यवहार करते थे। उन्होंने हमेशा गरीब, असहायों के लिए कार्य किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भव्य राम मंदिर बनाने का रास्ता खोल दिया है। शीघ्र ही भव्य राम मंदिर बनेगा। बाबूजी कुछ दिन और जीवित रहते तो भव्य राम मंदिर देखने का उन्हें सौभाग्य प्राप्त होता। उन्होंने जिस प्रकार से यूपी में सुशासन चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी प्रकार उन्होंने राजस्थान को विकसित करने में हमेशा तत्परता दिखाई। उनके निधन से एक युग का अंत हो गया है। इससे पहले वसुंधरा राजे ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह राजू भैया, पौत्र संदीप सिंह सहित अन्य परिजनों को शोक सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed