{"_id":"5e382330fd4dc801cb12bd53","slug":"aligarh-amu-student-protest-against-cm-yogi-statement-in-delhi-elections-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: दिल्ली चुनाव में दिए सीएम योगी के बयान पर एएमयू में प्रदर्शन, छात्र बोले- हमेशा उठाएंगे आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: दिल्ली चुनाव में दिए सीएम योगी के बयान पर एएमयू में प्रदर्शन, छात्र बोले- हमेशा उठाएंगे आवाज
Mon, 03 Feb 2020 07:17 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Abhishek Singh
Updated Mon, 03 Feb 2020 07:17 PM IST
विज्ञापन
छात्रों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय परिसर में सोमवार को छात्रों ने दिल्ली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए गए बयान को लेकर विरोध जताया। छात्रों ने इस दौरान योगी और गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंका। बता दें कि योगी ने दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि 'जो बोली से नहीं मानेगा वह गोली से मानेगा' जिसको लेकर छात्रों ने सीएम का विरोध किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ भी नारे लगाए।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नागरिकता संशोधन कानून(सीएए), एनआरसी और एनपीआर का भी विरोध जताया। इस दौरान एएमयू के छात्र अम्मार अहमद और अमीरुल ने कहा कि जो बयान मुख्यमंत्री ने दिया है वह निंदनीय है। प्रदेश के मुख्यमंत्री को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सीएम के बयान को लेकर हम लोगों ने योगी और अमित शाह का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया है। मुख्यमंत्री योगी और अमित शाह समाज में लोगों के बीच जहर घोलने का काम कर रहे है। छात्र नफरत वाली जुबान को कभी भी बर्दाश्त नही करेंगे। हम लोग उनके इस कृत्य के विरोध में हमेशा आवाज उठाते रहेंगे।
विज्ञापन