फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: AMU student group clashed again in the night, three injured in firing

अलीगढ़ : रात में फिर भिड़े एएमयू छात्र गुट, फायरिंग में तीन जख्मी

Mon, 08 Aug 2022 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: AMU student group clashed again in the night, three injured in firing
एएमयू बाब ए सैयद गेट पर छात्रों को समझाती प्रॉक्टर की टीम साथ में पुलिस फोर्स के साथ सीओ श्वेताभ प? - फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के छात्र गुटों में शुरू हुई रार थम नहीं रही। शनिवार को दिन में हुई फायरिंग के बाद रात दो बजे पुरानी चुंगी पर दो गुटों में फिर फायरिंग हुई। इस फायरिंग में दिन के हमलावर गुट के तीन युवक छर्रे लगने से जख्मी हुए हैं। इसे लेकर दोनों गुटों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। रात की फायरिंग के मुकदमे में छात्र नेता जैद शेरवानी पर साजिश का आरोप लगा है।
विज्ञापन

एएमयू परिसर में आर्ट फैकल्टी के बाहर शनिवार शाम परीक्षा देकर लौट रहे बीए ऑनर्स के छात्र काशिफ पर हमला हुआ था। इस हमले में लाइन पार के शहबाज, एएमयू के सर जियाउद्दीन हाल निवासी छात्र महताब, सुलेमान हाल निवासी बीटेक के छात्र अशरफ, विदेशी भाषा विभाग के आतिफ, बीएससी के छात्र फरहान को नामजद कर मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

इसके बाद रात करीब दो बजे अनूपशहर रोड पुरानी चुंगी पर फिर फायरिंग हुई है। इस मामले में दूसरे पक्ष से फरहान की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। फरहान का आरोप है कि वह अपने साथी आतिफ व खुशनवाज संग किसी काम वहां गया था। तभी नामजदों ने फायरिंग की व चाकू से प्रहार किए। इस हमले में तीनों छर्रा लगने से जख्मी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर में आरोप है कि हमले के आरोपी पेशेवर अपराधी हैं। इन पर विभिन्न थानों में संगीन अपराध दर्ज हैं और ये एसएस नार्थ हॉल में जैद शेरवानी के कमरे में रहते हैं। उसी के इशारे पर वारदात की है। दिन में काशिफ पर हुई हमले की घटना का प्रतिशोध बताया। रात में ही तीनों को मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय ने बताया कि शनिवार को दिन व रात में घटनाएं दोनों गुटों के बीच हैं। दोनों ओर से मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं। कुछ लोग पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए हैं। सीसीटीवी में जैद शेरवानी की मौजूदगी नहीं है। उसकी भूमिका की जांच की जा रही है।
ये किए गए नामजद
रितिक काला भमोला, मयंक राघव धनीपुर, शुुऐब याहया जमालपुर, शिराज भमोला, सकलेन जमालपुर, आमिर चाइना, अमजद, अनश पाशा संभल, सलमान ककराला व जैद शेरवानी।
छात्रों ने बंद किया बाब-ए-सैयद, हंगामा
एएमयू में शनिवार दिन और रात में हुए घटनाक्रम के बाद रविवार शाम छात्रों ने बाब-ए-सैयद बंद कर हंगामा किया। छात्र आरोपियों की गिरफ्तारी व कैंपस में हथियारों के साथ छात्रों के प्रवेश के मुद्दे पर हंगामा कर रहे थे। हालांकि, एएमयू इंतजामियां व पुलिस प्रशासनिक टीम ने समझाकर शांत किया। जैद शेरवानी की नामजदगी भी मुद्दा था, जिस पर पुलिस ने उन्हें जांच के आधार पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस दौरान एक आरोपी के पिता को पूछताछ के लिए बुलाने पर भी एतराज जताया गया।
जैद शेरवानी की नामजदगी आदि मुद्दों पर छात्र एकत्रित होने लगे और शाम करीब 4 बजे बाब-ए-सैयद ताला डाल दिया और हंगामा शुरू कर दिया। इस पर प्रॉक्टर अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे। खबर पर सिविल लाइंस पुलिस, सीओ व एसीएम आदि भी पहुंच गए। इस दौरान प्रॉक्टर टीम से छात्रों की नोकझोंक भी हुई। छात्रों को समझाया गया कि जांच में जो भी दोषी होगा, उसी को पकड़ा जाएगा।

जैद के मसले पर कहा गया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई होगी। बाकी हथियारों संग कैंपस में प्रवेश पर एएमयू स्तर से भरोसा दिलाया गया। प्राक्टर प्रो. वसीम अली ने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। पुलिस कार्रवाई कर रही है। छात्रों को समझाकर भेज दिया गया। सीओ ने बताया कि छात्रों को भरोसा दिलाया गया है। किसी को बेवजह परेशान नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed