फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Amrit Festival is over... now there is no keeper of the flags

अलीगढ़ : अमृत महोत्सव निपटा... अब झंडों का नहीं कोई रखवाला

Sat, 20 Aug 2022 12:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Amrit Festival is over... now there is no keeper of the flags
अलीगढ़ : क्वार्सी चौराह पर बिजली के खंभे पर लगा तिरंगा झंडा। अमर उजाला - फोटो : CITY OFFICE
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

आजादी का अमृत महोत्सव निपट गया, मगर हर घर तिरंगा अभियान के तहत घरों के साथ-साथ नगर निगम द्वारा शहर की सड़क किनारे लगे खंभों और चौराहों पर लगाए गए तिरंगे आज भी ज्यों के त्यों लहरा रहे हैं। उनको उतारकर सुरक्षित रखने का कोई इंतजाम नहीं है।
हालांकि, प्रदेश के कई जिले ऐसे हैं, जहां प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जिनके पास तिरंगा रखने का सुरक्षित स्थान नहीं। वे प्रशासन के पास जमा करा दें। साथ ही, जो तिरंगे सार्वजनिक स्थानों पर लगे हैं, उन्हें खुद निकायों के स्तर से उतरवाकर सुरक्षित रखा जा रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम स्तर से अमृत महोत्सव के दौरान शहर को सजाने के मकसद से जगह जगह तिरंगा लगवाए गए। इस दौरान शहर की सड़कों पर विद्युत खंभों और चौराहों पर तिरंगा लगवाए गए। घरों में भी तिरंगे बांटे गए। हालांकि ज्यादातर घरों से तिरंगे उतर गए हैं। मगर अभी सड़कों पर लगवाए गए तिरंगे नहीं उतरे हैं। वे अभी भी लहरा रहे हैं। हालांकि आईओसीएल स्तर से एक अपील लोगों से की गई है कि जिनके पास तिरंगे रखने का इंतजाम नहीं, वे आईओसीएल की पंप पर रखवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed